{"_id":"631abbd510ee1b681b316e3a","slug":"bmw-x4-50-jahre-m-edition-launched-in-india-know-price-features-specifications-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BMW X4 50 Jahre M Edition: भारत में बीएमडब्ल्यू की कूपे एसयूवी का स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BMW X4 50 Jahre M Edition: भारत में बीएमडब्ल्यू की कूपे एसयूवी का स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Fri, 09 Sep 2022 09:36 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 09 Sep 2022 09:36 AM IST
सार
BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) ने भारतीय बाजार में BMW X4 50 Jahre M Edition (बीएमडब्ल्यू एक्स4 50 जहरे एम एडिशन) को लॉन्च किया है। X4 से पहले, BMW ने अपनी 6 सीरीज, M4 कॉम्पीटिशन और X7 के लिए '50 जहर एम एडिशन' लॉन्च किया था।
विज्ञापन
BMW X4 50 Jahre M Edition
- फोटो : BMW India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) ने भारतीय बाजार में BMW X4 50 Jahre M Edition (बीएमडब्ल्यू एक्स4 50 जहरे एम एडिशन) को 30i वेरिएंट के लिए 72,90,000 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। जबकि 30डी वेरिएंट की कीमत ₹74,90,000 (एक्स-शोरूम) है। बीएमडब्ल्यू के M डिवीजन की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 50 Jahre M Edition भारत लाया गया है। यह उम्मीद की जा रही है कि कंपनी '50 जहर एम एडिशन' को सीमित संख्या में लाएगी। X4 से पहले, BMW ने अपनी 6 सीरीज, M4 कॉम्पीटिशन और X7 के लिए '50 जहर एम एडिशन' लॉन्च किया था।
लुक और डिजाइन में क्या है खास
बीएमडब्ल्यू की 'एक्स' रेंज में एसयूवी और कूपे एसयूवी शामिल हैं। X4 एक कूपे SUV है जिसमें X3 वाला ही प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया गया है। X4 क्लासिक 'बीएमडब्ल्यू मोटरस्पोर्ट' लोगो से प्रेरित '50 इयर्स ऑफ एम' डोर प्रोजेक्टर के साथ आती है। बीएमडब्ल्यू की किडनी ग्रिल और इसका फ्रेम अब काले रंग में दिया गया है।
एडाप्टिव हेडलैंप अब 10 mm पतले और चपटे हैं और वे स्टैंडर्ड तौर पर ब्लैक एक्सेंट और मैट्रिक्स फंक्शन के साथ आते हैं। एसयूवी में M एरोडायनामिक पैकेज दिया गया है, इसलिए फ्रंट एप्रन, रियर एप्रन और साइड सिल कवर का रंग बॉडी कलर जैसा ही है। विंडो बेल्ट लाइन जो आमतौर पर क्रोम में होती है, वह भी ब्लैक कलर में दी गई है।
विज्ञापन
कार के साइड प्रोफाइल की बात करें तो, जेट ब्लैक रंग में तैयार किए गए नए 20-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं और ब्रेक कैलिपर का रंग रेड हाई ग्लॉस है। ग्राहक मोटरस्पोर्ट पैकेज और कार्बन पैकेज का विकल्प भी चुन सकते हैं।

इंजन और पावर
BMW X4 50 Jahre M Edition दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। यह 3.0-लीटर डीजल इंजन और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। दोनों इंजन ट्विन-टर्बोचार्ज्ड हैं और 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। पेट्रोल इंजन अधिकतम 252 hp का पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि डीजल इंजन 265 hp का अधिकतम पावर और 620 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
फीचर्स
इंटीरियर की बात करें तो इसमें स्पोर्ट्स सीट, एम हेडलाइनर एन्थ्रेसाइट और एम लेदर स्टीयरिंग व्हील मिलता है। पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंबियंट लाइटिंग, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और भी बहुत कुछ है।