{"_id":"649bea793b8f4a42b90bfcad","slug":"bmw-new-x1-m35i-unveiled-globally-know-engine-specification-features-expected-price-and-launch-details-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"BMW X1: बीएमडब्ल्यू की नई एसयूवी से उठा पर्दा, जानें कितना दमदार है इंजन, कैसे हैं फीचर्स, कब होगी लॉन्च","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BMW X1: बीएमडब्ल्यू की नई एसयूवी से उठा पर्दा, जानें कितना दमदार है इंजन, कैसे हैं फीचर्स, कब होगी लॉन्च
Wed, 28 Jun 2023 01:53 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:53 PM IST
सार
बीएमडब्ल्यू की ओर से नई एसयूवी को पेश कर दिया गया है। इस एसयूवी में कितना दमदार इंजन मिलता है, इसमें कैसे फीचर्स होंगे और इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : BMW
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जर्मन कार बनाने वाली निर्माता बीएमडब्ल्यू की ओर से नई एक्स1 एसयूवी को ग्लोबल स्तर पर पेश कर दिया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा, इसकी क्या कीमत हो सकती है और साथ ही यह भी बता रहे हैं कि इसमें कितना दमदार इंजन और फीचर्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन
आई नई एसयूवी
बीएमडब्ल्यू की ओर से मई महीने में ही एक्स1 एसयूवी का नया वर्जन पेश किया था, जिसके बाद अब कंपनी की ओर से ग्लोबली नई एक्स1 एम35आई को भी पेश किया गया है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को कंपनी की ओर से दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
विज्ञापन
कितना दमदार इंजन
कंपनी की ओर से नई बीएमडब्ल्यू एक्स1 एम35आई में दो लीटर का चार सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। जिससे एसयूवी को 312 हॉर्स पावर के साथ 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसमें 48 वोल्ट का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी ऑफर कर सकती है। दो लीटर के इंजन से एसयूवी को जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल करने में सिर्फ 5.4 सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड भी 250 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।
यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
कैसे हैं फीचर्स
बीएमडब्ल्यू की नई एक्स1 एम35आई में कंपनी की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। इनमें पावर एडजस्टेबल सीट्स, वेंटिलेटिड सीट्स, लेदर अपहोल्स्ट्री, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन वाला बेहतर और बड़ा आई ड्राइव9 इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स, एंबिएंट लाइटिंग, एयरबैग्स, ईबीडी, एबीएस, ऑटोमैटिक पार्किंग, जैसे कुछ फीचर्स होंगे। साथ ही कई जगह पर एम की बैजिंग भी मिलेगी।
यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
कब होगी लॉन्च
जानकारी के मुताबिक बीएमडब्ल्यू की ओर से इस बेहतरीन एसयूवी को अक्तूबर महीने में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इसे भारतीय बाजार में कब तक लाया जाएगा इसपर अभी कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय रुपये में इसकी संभावित कीमत करीब 50 लाख के आस-पास हो सकती है।
यह भी पढ़ें - Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम