फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Diwali Car Offers 2026, Get Up ₹3.40 Lakh Benefits, Win Gifts Worth ₹3 Crore

ऑटो कंपनियों का दिवाली तोहफा: कारों पर ₹3.40 लाख तक की बंपर छूट, मारुति में तीन करोड़ के उपहार जीतने का मौका

Tue, 20 Oct 2026 09:27 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 20 Oct 2026 09:27 AM IST
सार

अगर इस दिवाली आप भी अपने घर नई कार लाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह त्योहारी सीजन आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। भारतीय बाजार में कई कंपनियां अपनी कारों पर आकर्षक छूट और बंपर ऑफर्स दे रही हैं। आइए जानते हैं कि इस समय किन-किन कारों पर कितनी छूट और क्या-क्या फायदे मिल रहे हैं...
 

विज्ञापन
Diwali Car Offers 2026, Get Up ₹3.40 Lakh Benefits, Win Gifts Worth ₹3 Crore
दिवाली कार ऑफर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

इस साल त्योहारी सीजन में नई कार खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है। कार कंपनियां और डीलर ग्राहकों को लुभाने के लिए बड़ी छूट दे रहे हैं। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ग्राहकों के लिए 1.95 लाख रुपये तक की बचत की पेशकश कर रही है। वहीं, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, रेनो,  ह्यूंदै और होंडा भी ग्राहकों को लुभाने में पीछे नहीं हैं।

विज्ञापन


मारुति सुजुकी की सबसे बड़ी डीलर वरुण मोटर्स की वेबसाइट के अनुसार, ग्रैंड विटारा और विक्टोरिस के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल पर 1.95 लाख रुपये तक की बचत का मौका है। वहीं, इनविक्टो पर 95 हजार रुपये तक और स्विफ्ट पर 80 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। मारुति सुजुकी के 'दशहरा-दिवाली धमाका' अभियान के तहत ग्राहकों को 3 करोड़ रुपये तक के उपहार जीतने का मौका भी दिया जा रहा है। इनमें सोने के सिक्के और एक्सेसरीज शामिल हैं।
विज्ञापन


हालांकि, ग्राहकों को वास्तविक लाभ कार के मॉडल, उसके संस्करण और लागू शर्तों के हिसाब से मिलेगा। यह छूट 31 अक्तूबर 2026 तक है। वहीं, टाटा की प्रमुख डीलर सागर मोटर्स नवरात्रि के मौके पर टाटा कारों पर 3.40 लाख रुपये तक के फायदे दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में देखें किन कारों पर मिल रही कितनी छूट...
 

कार का मॉडल

अधिकतम बचत

मारुति सेलेरियो

₹60,000 तक

मारुति वैगनआर

₹58,500 तक

मारुति ऑल्टो के10

₹57,500 तक

मारुति ईको

₹54,500 तक

मारुति XL6

₹37,500 तक

मारुति एस-प्रेसो

₹50,000 तक

मारुति फ्रॉन्क्स

₹20,000 तक


होंडा सिटी पर कितने का मिल सकता है फायदा?

  • होंडा की कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए भी त्योहारी सीजन में बचत का मौका है। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, होंडा की न्यू सिटी पर 1,70,900 रुपये तक का लाभ मिल सकता है।
  • वहीं, नई अमेज पर 66,800 रुपये तक और अमेज-सेकंड जेनरेशन पर 57,600 रुपये तक के फायदे बताए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, मिलने वाली छूट कार के संस्करण और ग्राहक के स्थान के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
  • हालांकि, ग्राहकों को वास्तविक लाभ कार के मॉडल, उसके संस्करण और लागू शर्तों के हिसाब से मिलेगा। यह छूट 31 अक्तूबर 2026 तक है।


ह्यूंदै क्रेटा पर मिल रहा एक लाख तक का लाभ

  • ह्यूंदै ने भी अपनी कारों पर खास ऑफर निकाला है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, ह्यूंदै सुपर डिलाइट डेज अभियान के तहत, ह्यूंदै कारों पर एक लाख रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है।
  • 'ऑरा' पर 30 हजार रुपये तक, 'क्रेटा' पर एक लाख रुपये तक और 'एक्सटर' पर 50 हजार रुपये तक के आकर्षक फायदे मिल रहे हैं। इसके अलावा, कम मासिक किस्त की पेशकश भी की गई है। इस योजना के तहत प्रति लाख रुपये पर शुरुआती मासिक किस्त 999 रुपये बताई गई है।
  • वहीं, टाटा की प्रमुख डीलर सागर मोटर्स नवरात्रि के मौके पर टाटा कारों पर 3.40 लाख रुपये तक के फायदे दे रही है। 


रेनो पर 1.50 लाख तक का मुनाफा
रेनो की वेबसाइट के मुताबिक, रेनो डस्टर के चुनिंदा संस्करणों पर 1.50 लाख रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। चुनिंदा संस्करणों पर 50 हजार रुपये तक की नकद छूट या 4.99% व्याज दर का विकल्प है। पुरानी कार बदलने के बदले 1 लाख रुपये तक का लाभ मिल सकता है। स्क्रैपेज योजना के तहत 25 हजार तक का लाभ दिया जा रहा है।

टाटा ने शुरू किया फेस्टिव सर्विस कैंप
टाटा मोटर्स ने फेस्टिव सर्विस कैंप की घोषणा की है। इसके तहत ग्राहकों को अपनी गाड़ी की 30 बिंदुओं पर मुफ्त जांच की सुविधा मिलेगी। इसमें एयर कंडीशनिंग, बैटरी, टायर और पहियों का एलाइनमेंट, इंजन ऑयल और कूलेंट चेक करना शामिल हैं। यह सुविधा 14 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

ध्यान रखने वाली बातें...
वास्तविक छूट डीलरशिप, शहर, कार के मॉडल और वेरिएंट, स्टॉक की उपलब्धता और अन्य नियमों और शर्तों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पसंद की कार पर लागू सटीक ऑफर की जानकारी के लिए नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed