फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   bmw 220i sport launched in india bmw 220i sport specs bmw 220i sport price in india

BMW 220i Sport भारत में लॉन्च: जानें कीमत और दमदार फीचर्स, ईएमआई पर भी मिल रही

Wed, 24 Mar 2021 06:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 24 Mar 2021 06:19 PM IST
सार

2 सीरीज फैमिली का सदस्य होने के नाते नई BMW 220i Sport कार में कई खास फीचर्स मिलते हैं। यह पिछले साल लॉन्च की गई 2 सीरीज ग्रैन कूपे का बेहतर वर्जन है। 

विज्ञापन
bmw 220i sport launched in india bmw 220i sport specs bmw 220i sport price in india
BMW 220i Sport - फोटो : BMW

विस्तार

लग्जरी कार बनाने के लिए मशहूर जर्मनी की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) ने भारतीय बाजार में अपनी नई BMW 220i Sport कार लॉन्च कर दी है। नई BMW 220i Sport कार 2 सीरीज ग्रैन कूपे का स्पोर्ट पेट्रोल वर्जन है। बीएमडब्ल्यू ने पिछले साल के आखिर में देश में 2 सीरीज ग्रैन कूपे कार लॉन्च की थी। कंपनी का कहना है कि नई BMW 220i Sport ड्राइविंग के दीवानों को ज्यादा उत्साहपूर्ण ड्राइव का वादा करती है और यह उन्हें अपने बजट के भीतर मिल सकती है। 
विज्ञापन

पावरफुल इंजन

bmw 220i sport launched in india bmw 220i sport specs bmw 220i sport price in india
BMW 2 Series Gran Coupe - फोटो : BMW
नई BMW 220i Sport कार को स्थानीय रूप से चेन्नई में बीएमडब्लू के प्लांट में बनाया गया है। 220i स्पोर्ट में ट्विनपावर टर्बो 2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह दमदार इंजन 190 hp का पावर और 280 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार सिर्फ 7.1 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें चार ड्राइविंग मोड्स - इको, प्रो, कम्फर्ट और स्पोर्ट भी दिए गए हैं। कार में एक पैडल शिफ्टर भी दिया गया है जो इस कार को ड्राइव करने के अनुभव को और भी शानदार बनाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतरीन फीचर्स

bmw 220i sport launched in india bmw 220i sport specs bmw 220i sport price in india
BMW 2 Series Gran Coupe - फोटो : BMW
2 सीरीज फैमिली का सदस्य होने के नाते नई BMW 220i Sport कार में कई खास फीचर्स मिलते हैं। कार में ड्राइव और फ्रंट पैसेंजर के लिए स्पोर्ट सीट्स दी गई हैं। इसके साथ ही एम्बीएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, बीएमडब्ल्यू लाइव कॉकपिट प्लस, परफॉर्मेंस कंट्रोल, पार्किंग असिस्ट और रिवर्स असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा BMW 220i Sport कार में 8.8 इंच के डिस्प्ले के साथ 5.1 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। इसके एनालॉग डायल की सुविधा है और यर एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसमें 3डी नेविगेशन का भी फीचर मिलता है। 
विज्ञापन

शानदार सेफ्टी फीचर्स

BMW 220i Sport कार में सुरक्षा के लिहाज से ढेर सारे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 6 एयरबैग्स, एटेंटिविटी असिस्टेंस, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) के साथ ब्रेक असिस्ट, ARB टेक्नोलॉजी (एक्ट्यूएटर कॉन्टिग्रेटेड व्हील स्लिप लिमिटेशन सिस्टम), डायनेमिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (डीएससी) सहित डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल (डीटीसी), इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक कंट्रोल (ईडीएलसी) और कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल (सीबीसी) जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

ड्राइविंग को और सुविधाजन बनाने के लिए इस सेडान कार में ब्रेक फंक्शन के साथ क्रूज कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा के साथ पार्किंग असिस्ट, रिवर्सिंग असिस्टेंट, ऑटो स्टार्ट / स्टॉप, ब्रेक एनर्जी रिजनरेशन और भी बहुत सारे फीचर्स दिए गए हैं। 

कितनी है कीमत

नई BMW 220i Sport कार की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 37.90 लाख रुपये रखी गई है। BMW ने कहा है कि यह कार की इंट्रोडक्ट्री कीमत है। भविष्य में कंपनी इसकी कीमत बढ़ा सकती है। 

बीएमडब्लू ने इससे पहले पिछले साल अक्तूबर में 3 कारों को लॉन्च किया था। जिनमें 220i M Sport (220i एम स्पोर्ट) की कीमत 41 लाख रुपये, 2 Series Gran Coupe Black Edition (2 सीरीज ग्रैन कूप ब्लैक एडिशन) की कीमत 42.3 लाख रुपये और 2 Series Gran Coupe (2 सीरीज ग्रैन कूपे) की कीमत 40.4 लाख है। सभी कीमतें एक्स शोरूम की हैं।

ईएमआई की सुविधा

कंपनी अपनी नई कार BMW 220i Sport को ईएमआई पर भी उपलब्ध करा रही है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक नई BMW 220i Sport को फाइनेंस करवाने पर हर महीने 29,999 रुपये देने होंगे। हालांकि ईएमआई की रकम ग्राहक द्वारा की गई डाउनपेमेंट और चुने गए फाइनेंस स्कीम के विकल्प पर निर्भर करता है। कंपनी कई फाइनेंस स्कीम की पेशकश करती है जिसमें ग्राहक अलग-अलग प्लॉन का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक BMW 360 प्लान, बैलून प्लान, बुलेट प्लॉन और स्टैंडर्ड प्लान में से ग्राहक किसी भी प्लान को चुन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed