फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike tips in hindi: Top 10 easy tips for service at home and maintain your bike performance

लंबे बाइकिंग टूर की है तैयारी, तो इन टिप्स की मदद से घर पर ही करें बाइक की झटपट सर्विस

Sat, 14 Nov 2020 06:00 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 14 Nov 2020 06:00 AM IST
सार

बाइक्स में आमतौर पर पेपर या फोम का एयर फिल्टर होता है। अगर पेपर फिल्टर है तो आप उसकी धूल झाड़ सकते हैं। वहीं फोम फिल्टर को सॉल्वेंट की मदद से धो सकते हैं और सुखाने बाद फिर इस्तेमाल कर सकते हैं...

विज्ञापन
Bike tips in hindi: Top 10 easy tips for service at home and maintain your bike performance
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)

विस्तार

अगर आप अपनी बाइक से लंबी-लंबी ट्रिप करना पसंद करते हैं, तो बाइक की परफॉरमेंस बनाए रखने के लिए उसकी देखभाल करना भी बेहद जरूरी है। खासतौर पर लंबे सफर पर निकलने से पहले सर्विस सेंटर पर उसकी सर्विस जरूर कराएं। वहीं अगर वक्त कम है, तो आप चाहें तो खुद भी सर्विस कर सकते हैं। हम आपको यहां कुछ खास और आसान टिप्स बता रहे हैं, जिससे आप अपनी बाइक को ऐसी ट्रिप्स के दौरान खुद ही मेंटेनेंस कर सकते हैं...

विज्ञापन

ऑयल और फिल्टर बदलना

इंजन की लंबी उम्र के लिए तय अंतराल पर इंजन ऑयल बदलते रहें। बाइक के सर्विस मैनुअल में दिए दिशा निर्देशों को पढ़ें और समझें कि आपकी बाइक में इस्तेमाल होने वाला इंजन ऑयल किस ग्रेड का है। बाइक को करीब पांच मिनट के लिए स्टार्ट करें और फिर बंद कर दें। इससे ऑयल गर्म होकर लाइट हो जाएगा। इसके अलावा इंजन के नीचे लगे कैप को हटाकर ऑयल को किसी बर्तन में इकट्ठा करें। इसके बाइक को अच्छी तरह से हिला डुला कर पूरे तेल को इंजन से बाहर निकालें। पुराना तेल निकलने के बाद इंजन में नया ऑयल डाल दें। पुराने ऑयल फिल्टर को खोलें और उसकी जगह नया फिल्टर लगा दें। पुराने फिल्टर को नष्ट कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयर फिल्टर बदलें

अगर आप अपनी बाइक की परफॉरमेंस बेहतर चाहते हैं तो एयर फिल्टर को साफ रखना और खराब होने पर बदलना जरूरी है। बाइक्स में आमतौर पर पेपर या फोम का एयर फिल्टर होता है। अगर पेपर फिल्टर है तो आप उसकी धूल झाड़ सकते हैं। वहीं फोम फिल्टर को सॉल्वेंट की मदद से धो सकते हैं और सुखाने बाद फिर इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर फिल्टर ज्यादा ही गंदा या खराब है, तो बदलने में ही भलाई है।

 

विज्ञापन

स्पार्क प्लग

लंबे इस्तेमाल के बाद स्पार्क प्लग्स के इलेक्ट्रोड्स घिसने लगते हैं। इसका पता ऐसे लगा सकते हैं कि फिलर गॉज की मदद से गैप का पता लगा सकते हैं। अगर गैप ज्यादा बढ़ गया है तो उसे हल्की चोट मार कर एडजस्ट कर सकते हैं। इससे कंबशन प्रोसेस के दौरान फायरिंग बेहतर बनी रहती है। अगर उनमें ज्यादा जंग लग गया है या बहुत ज्यादा घिस गए हैं, तो नया प्लग लगा सकते हैं।

 

ड्राइव चेन एडजस्टमेंट और क्लीनिंग

ड्राइव चेन में आमतौर पर 30 मिलीमीटर का स्पेस होता है। इसके लिए हैंडबुक देख सकते हैं। अगर चेन ज्यादा ढीली हो गई हैं, तो चेन एडजस्टर की मदद से उसे कस सकते हैं। बाइक की चेन को समय-समय पर चेक करें और साफ करें। आप चेन को खुद साफ कर लें। इसके लिए आप चेन कवर को हटाएं और चेन पर पेट्रोल डाल कर उसे साफ करें। पूरी गंदगी साफ होने के बाद चेन में ल्यूब्रिकेंट डालें। लेकिन चेन पर ग्रीस का इस्तेमाल बिलकुल न करें। ऑटो एक्सपर्ट की मानें चेन पर ग्रीस लगाने से रोटेशन में दिक्कत होती है और पकड़ कमजोर पड़ती है, साथ ही ग्रीस की वजह से गंदी भी जल्दी होती है।

 

केबल्स-लीवर्स में ऑयलिंग

लंबे समय तक केबल्स, स्टैंड और लीवर में ऑयलिंग न की जाए तो वे दिक्कत देने लगते हैं। इससे कई बार केबल में वायर टूटने का खतरा रहता है। लेकिन बीच-बीच में तेल या एरोसॉल लुब्रीकेंट की कुछ बूंदे केबल्स के सिरों पर डालें। वहीं हैंडलबार, लीवर के सिरे, ब्रेक पैडल, गियरचैंज लीवर और स्टैड के कोनों पर भी ऑयलिंग करें।

 

क्लच एडजस्टमेंट

गाड़ी में क्लच बेहद अहम होता है। क्लच का गलत इस्तेमाल हजारों का नुकसान कर सकता है। लंबे समय तक बाइक चलाने से कई बार क्लच स्लिप होने लगती है। इस समय ज्यादातर  बाइक्स के क्लच केबल ऑपरेटेड हैं और केबल के एक छोर पर एडजस्टर और लॉकनट दिया होता है, दोनों को आप एडजस्ट कर सकते हैं।

 

इंजन की स्पीड

यह काम आप खुद भी कर सकते हैं। लंबे समय तक सर्विस न कराने से कई बार इंजन की स्पीड बढ़ जाती है, इसे आप आरपीएम मीटर पर भी चेक कर सकते हैं। अगर बिना थ्रॉटल या रेस दिए हुए आरपीएम एक से ऊपर पहुंचने लगे तो समझिए इंजन की स्पीड बढ़ी हुई है। इसके लिए थोड़ी दर बाइक को स्टार्ट रहने दें। कार्बोरेटर के साइड में दिए गए स्पीड एडजस्टर नॉब से इसे ठीक कर सकते हैं।

 

टायर्स में हवा का प्रेशर चेक करें

हफ्ते में एक बार अपनी बाइक के दोनों टायर्स में एयर प्रेशर चेक करें। अकसर लोग अपनी मर्जी से टायर्स में हवा डलवा लेते हैं लेकिन हमेशा उतनी ही हवा डलवायें जितना कंपनी ने मानक तय किया है। क्योंकि हर कंपनी अपनी अलग-अलग बाइक में एयर प्रेशर की डिटेल्स यूजर मैन्युअल में बताती है। कोशिश कीजिये हमेशा नाइट्रोजन एयर का ही इस्तेमाल करें।

कूलेंट बदलें

वैसे कूलेंट का इस्तेमाल कारों में होता है लेकिन आजकल प्रीमियम बाइक्स में भी कूलेंट का इस्तेमाल किया जाने लगा है। कूलेंट इंजन को हीट होने से बचाता है। कूलेंट बदलने के लिए आपको सबसे पहले बाइक के फ्यूल टैंक के कवर को हटाना होगा, इसके बाद रेडिएटर कैप के पास ही कूलेंट का भी कैप होता है। उसी कैप से होते हुए एक पाइप नीचे की तरह आता है। इस पाइप के नीचे एक छोटा बोल्ट होता है उसे खोलकर आप कूलेंट को निकाल लें। इसके बाद रेडिएटर में डिस्टल वॉटर डाल कर कूलेंट को फ्लश करें, इस दौरान 2 से 3 मिनट के लिए बाइक को स्टार्ट रखें। इस प्रक्रिया दो से तीन करने पर पुराना कूलेंट पूरी तरह से निकल जाएगा। इसके बाद ही आप नया कूलेंट डाल सकते हैं।

 

ध्यान रखें- बताये गये टिप्स सिर्फ बाइक को थोड़ा बहुत मेंटेनेंस करने के लिए हैं, फुल सर्विस के लिए आप कंपनी के सर्विस सेंटर ही जाएं।

 

नोट- आजकल बाइक्स केवल लड़कों की ही पंसदीदा नहीं हैं, बल्कि लड़कियां भी जमकर बाइकिंग कर रही हैं। अगर आप भी हैं महिला बाइकर तो अपनी शानदार ड्राइविंग की कहानी सेल्फी के साथ अमर उजाला के सोशल मीडिया पेज पर साझा कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed