फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   bike tips and tricks how to ride motorcycle to prevent road accident

Bike Tips: सुरक्षित तरीके से बाइक चलाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, कभी नहीं होगा हादसा

Sun, 19 May 2024 02:51 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 19 May 2024 02:51 PM IST
सार

मोटरसाइकिल चलाना काफी लोगों को पसंद होता है। मगर बेहद ही कम लोग बाइक को सुरक्षित ढंग से चलाना जानते हैं। इस खबर में जानिए बाइक चलाते वक्त किन बातों का खास ध्यान रखना है। इन टिप्स को अपनाकर हादसों से सुरक्षित रहेंगे। 

विज्ञापन
bike tips and tricks how to ride motorcycle to prevent road accident
Bike Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

ऑटो मोबाइल सेक्टर में नई-नई तकनीक ने अपनी जगह बना ली हो, इससे कारों में आने वाले फीचर्स पहले से ज्यादा एडवांस हो गए। मगर आज भी बाइक चलाने का क्रेज कम नहीं हुआ है। छोटी उम्र के काफी लोग सबसे पहले मोटरसाइकिल चलाने की ओर दौड़ते हैं। बाइक चलाना जितना मजेदार होता है, इसे चलाते वक्त उतना ही अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आप सही ढंग से बाइक नहीं चलाएंगे तो कभी भी हादसा हो सकता है। ऐसे में आगे जानिए किस तरह से सुरक्षित बाइक चलानी चाहिए। 

विज्ञापन

बाइक चलाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

बाइक चलाते वक्त कुछ बातों का खास ध्यान रखना होता है, ये तो आप जानते ही होंगे कि बाइक चलाने के लिए काफी अभ्यास करना पड़ता है। बाइक चलाने से पहले हर ड्राइवर को हेलमेट जरूर पहनना चाहिए, ताकि किसी भी हादसे से बचा जा सकें। आपको बता दें कि काफी लोग बाइक चलाते वक्त छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, इससे हादसा हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्लच लीवर का सही इस्तेमाल

अगर आप मोटरसाइकिल चलाना सीख रहे हैं तो आपको बता दें कि क्लच लीवर का सही इस्तेमाल करना जरूरी है।  ड्राइवर को दो उंगलियों को क्लच पर जरूर रखना चाहिए। हालांकि, राइडर चारों उंगलियों को क्लच लीवर पर रखकर भी बाइक चला सकता है। मगर आजकल की बाइक में क्लच लीवर काफी हल्का आ रहा है, ऐसे में क्लच को दो उंगलियों से भी चलाया जा सकता है। यहां पर इसका ध्यान रखना है कि बाइक का क्लच ठीक होना चाहिए। 

विज्ञापन

लेफ्ट और राइट टर्न

सही तरीके से बाइक चलाने के लिए जरूरी है कि बाइक से लेफ्ट और राइट टर्न अच्छे ढंग से लिया जाए। काफी लोग बाइक से लेफ्ट टर्न आसानी से ले लेते हैं। मगर राइट टर्न लेते वक्त थोड़ी परेशानी होती है। दरअसल बाइक में रियर ब्रेक लीवर राइट साइड पर होता है, ऐसे में राइट टर्न लेते वक्त ड्राइवर को सीधे पैर को नीचे रखना और ब्रेक लगाना मुश्किल हो जाता है। 

सही वक्त पर ब्रेक

बाइक चलाते वक्त कभी भी कोई आगे से आ सकता है। ऐसे में सही समय पर ब्रेक लगाना जरूरी होता है, वरना हादसा हो सकता है। अगर आप हार्ड ब्रेक लगाने का अभ्यास करते हैं तो ट्रैफिक वाले क्षेत्र में बाइक चलाना आसान हो जाता है। हार्ड ब्रेक लगाने का अभ्यास किसी भी खाली जगह पर किया जा सकता है। इस दौरान ड्राइवर को पता चल जाएगा कि वह कितनी समय में ब्रेक लगा सकता है। बाइक चलाने के दौरान ड्राइवर का पूरा ध्यान सड़क पर होना चाहिए, इससे हादसे की संभावना कम हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed