फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   bike service can be done without any cost just need to know this technique

Bike Service: बाइक की सर्विस के लिए नहीं खर्च करना होगा कोई पैसा, बस इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 23 Sep 2024 10:45 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 23 Sep 2024 10:45 PM IST
सार

काफी लोग बाइक की सर्विस सही समय पर नहीं करवाते हैं। ऐसे में बाइक की परफॉमेंस कम होने लगती है और फिर मोटरसाइकिल जल्द ही कबाड़ बन जाती है। हालांकि, कुछ चीजों का ध्यान रखकर बाइक की सर्विस खुद ही की जा सकती है। 

विज्ञापन
bike service can be done without any cost just need to know this technique
Bike Service - फोटो : FREEPIK

विस्तार

अगर आपके पास मोटरसाइकिल है तो आप जानते होंगे कि सही समय पर बाइक की सर्विस काफी जरूरी होती है। अगर बाइक की सर्विस नियमित अंतराल पर नहीं करवाई जाए तो बाइक की परफॉर्मेंस कम हो जाती है। साथ ही बाइक के कई सारे पार्ट्स जल्दी खराब होने लगते हैं। ऐसे में मोटा खर्चा करना पड़ता है। हालांकि, बाइक की सर्विस लगभग मुफ्त में भी हो सकती है, मगर इसके लिए बाइक की सही जानकारी और कुछ तकनीक की जानकारी होनी चाहिए। आइए नीचे जानते हैं कि किस तरह से बाइक की सर्विस घर पर ही कर सकते हैं। 

विज्ञापन

बॉडी का ध्यान

मोटरसाइकिल की बॉडी को सही रखने के लिए उसे नियमित तौर पर साफ करना जरूरी है। अक्सर बाइक पर धूल-मिट्टी जम जाती है, और कई बार कुछ स्क्रैच भी पड़ जाते हैं। ऐसे में घर पर ही पॉलिश करके बाइक को नया जैसा किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैटरी

बाइक की बैटरी इलेक्ट्रिकल पार्ट्स जैसे- हैडलैंप और टेललैंप आदि के लिए काफी जरूरी होती है। ऐसे में बैटरी को समय-समय पर चेक करें। टर्मिनल को साफ-सुथरा रखें और अगर बैटरी में पानी का स्तर कम हो गया हो तो उसमें डिस्टिल्ड वाटर का ही इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

टायर और ब्रेक

बाइक के ब्रेक काफी महत्वपूर्ण होते हैं। ब्रेक पैड्स की नियमित तौर पर जांच करें, अगर वो घिस गए हैं तो उन्हें बदलना सही रहेगा। ब्रेक पैड्स को घर पर ही कुछ टूल्स की मदद से बदला जा सकता है। मोटरसाइकिल के टायरों की कंडीशन सही होनी चाहिए। टायर प्रेशर की जांच करें और अगर टायरों में एयर प्रेशर कम हो तो इसके स्तर को पूरा करें। टायर प्रेशर चेक करने के लिए किसी पास के पेट्रोल पंप पर जा सकते हैं। 

चेन की सफाई और लुब्रिकेट

बाइक की चेन में अक्सर काफी गंदगी जमा हो जाती है। ऐसे में बाइक की चेन को साफ करें और इसके लुब्रिकेट यानी ग्रीस करें। इसके लिए एक पुराने ब्रश और लुब्रिकेट क्लीनर की जरूरत होगी।

एयर फिल्टर

मोटरसाइकिल का एयर फिल्टर इंजन तक साफ हवा पहुंचाने का काम करता है। अगर इसमें गंदगी जमा हो जाए तो इंजन की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में इसके गंदा होने पर इसे बदल देना चाहिए। एयर फिल्टर को आसानी से घर पर ही बदला जा सकता है।

इंजन ऑयल

बाइक का इंजन ऑयल परफॉर्मेस के लिए काफी जिम्मेदार होता है। ऐसे में इसकी नियमित जांच जरूरी है, अगर इंजन ऑयल गंदा हो गया है या फिर इंजन ऑयल काफी पुराना हो गया है तो इसे बदलना जरूरी है। इसके साथ ही इंजन ऑयल का स्तर भी सही होना चाहिए। वरना बाइक की माइलेज पर बुरा असर पड़ता है। इंजन ऑयल को आसानी से घर पर ही बदला जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed