फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   bike running jerkily petrol may be adulterated check this ways

Bike Care Tips: रुक-रुककर चल रही है मोटरसाइकिल? तो हो सकती है यह दिक्कत, ऐसे करें चेक

Mon, 09 Sep 2024 05:07 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 09 Sep 2024 05:07 PM IST
सार

मोटरसाइकिल कई दिनों से झटके मार-मारकर चल रही है। अगर हां, इस खबर में आपके काम की जानकारी है। कई बार बाइक में दिक्कत की वजह बाइक की खराबी नहीं, बल्कि यह बड़ा कारण हो सकता है। आगे जानिए क्या है पूरी डिटेल।

विज्ञापन
bike running jerkily petrol may be adulterated check this ways
Bike Care Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

अगर कभी अचानक से मोटरसाइकिल झटके मारने लगे या रुक-रुककर चलने लगे तो बाइक में डला हुआ पेट्रोल मिलावटी हो सकता है। जी हां, आपने सही पढ़ा, कई बार पेट्रोल पंप मिलावटी पेट्रोल डाल दिया जाता है। ऐसे में बाइक के इंजन पर बहुत ही ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में बिना देर किए तुरंत बाइक में मौजूद पेट्रोल की जांच करनी चाहिए। आइए नीचे जानते हैं कि किस तरह से बाइक के पेट्रोल की जांच कर सकते हैं। 

विज्ञापन

पानी के साथ पेट्रोल की जांच

बाइक से थोड़ा सा पेट्रोल निकालें और उसे किसी बोतल में डालें। इसके बाद उसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं, अगर पेट्रोल मिलावटी होगा तो दोनों की परतें अलग-अलग नजर आएगी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि असली पेट्रोल पानी में नहीं मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल की करें जांच

बाइक में भरे हुए पेट्रोल की जांच करने के लिए किसी पारदर्शी बोतल या अन्य चीज में मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर जांचना होगा। असली पेट्रोल थोड़ा हल्का नीला रंग या पिंक कलर का होता है। वहीं, अगर पेट्रोल का कलर पीला या किसी अन्य रंग का हो तो संभावना है कि पेट्रोल में मिलावट हुई हो। इसके साथ ही अगर पेट्रोल में किसी तरह का सफेद या कुछ तेल जैसा नजर आए तो भी पेट्रोल मिलावटी हो सकता है। 

विज्ञापन

टिशू पेपर की लें मदद

पेट्रोल असली है या नकली, इसकी पहचान करने के लिए आप टिशू पेपर की मदद ले सकते हैं। बाइक से निकाले गए पेट्रोल को टिशू पेपर पर डालें, अगर टिशू पेपर सारा पेट्रोल सोख लेता है और कोई रंग या दाग-धब्बा नहीं छोड़ता है तो पेट्रोल असली है। वहीं, अगर टिशू पेपर पर पेट्रोल डालने के बाद किसी तरह का तेल जैसा या फिर कोई दाग रह जाता है तो फिर पेट्रोल नकली हो सकता है। 

गंध से चल सकता है पता

असली पेट्रोल की गंध आसानी से पहचानी जा सकती है। वहीं, नकली पेट्रोल में से कुछ अजीब या फिर अलग तरह की गंध आ सकती है। अगर अलग गंध आ रही है तो हो सकता है कि पेट्रोल में कोई केमिकल मिलाया गया हो।

इस बात का रखें खास ध्यान

अगर पेट्रोल में किसी तरह की मिलावट होगी तो इससे बाइक की माइलेज कम हो जाती है। साथ ही मोटरसाइकिल को एक्सलेरेट करने और स्टार्ट करने में भी काफी मेहनत लगती है। नकली पेट्रोल से बचने के लिए किसी लोकप्रिय या जाने-पहचाने पेट्रोल पंप स्टेशन से ही गाड़ी में पेट्रोल भरवाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed