Bike Maintenance Tips: मोटरसाइकिल के साथ रोजाना करते हैं ऐसी गलती, तो जल्द ही आ जाएगी बड़ी खराबी
रोजाना किसी न किसी काम से बाइक का इस्तेमाल करते हैं। अगर हां तो भूलकर भी एक छोटी सी गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से बाइक का एक खास पार्ट खराब हो सकता है और फिर इसके लिए मोटा खर्चा करना पड़ सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमारे देश में बहुत सारे लोग मोटरसाइकिल चलाने का शौक रखते हैं। साथ ही बाइक का काफी ध्यान भी रखते हैं, अगर आप भी अपनी बाइक से काफी प्यार करते हैं और उसका बहुत ही ध्यान रखते है तो आपको इस खबर से अच्छी जानकारी मिल सकती है। दरअसल, काफी लोग बाइक चलाने से पहले एक छोटी सी गलती करते हैं, जिसकी वजह से काफी मोटा खर्चा करना पड़ता है। अगर आप बाइक में भारी-भरकम खर्च नहीं करना चाहते हैं तो आगे जानिए बाइक को सेल्फ स्टार्ट करना चाहिए या फिर किक के जरिए। काफी लोग इस सवाल का सही जवाब नहीं जानते होंगे।
बाइक सेल्फ सटार्ट से होता है नुकसान
मोटरसाइकिल चलाने के लिए अगर आप अक्सर सेल्फ स्टार्ट का इस्तेमाल करते हैं तो इससे बाइक को बड़ा नुकसान हो सकता है। दरअसल, बाइक में जब सिर्फ सेल्फ स्टार्ट बटन का ही इस्तेमाल किया जाता है तो इससे बाइक का किक स्टार्ट विकल्प अधिक इस्तेमाल में नहीं आता है, अगर यह सिलसिला लंबे समय चले तो इससे किक सिस्टम जाम हो सकता है।
किक सिस्टम में दिक्कत
भारतीय बाजार में आने वाली मोटरसाइकिलों में सेल्फ स्टार्ट फीचर दिया जा रहा है। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसकी मदद से बाइक बहुत जल्दी स्टार्ट हो जाती है और राइडर को ज्यादा मेहनत नहीं करनी होती है। बाइक में सेल्फ स्टार्ट फीचर भले ही काफी काम हो, मगर जब भी यह फीचर काम नहीं करता है तो फिर किक स्टार्ट करके ही बाइक शुरू करनी पड़ती है। ऐसी स्थिति में अगर किक सिस्टम जाम हो जाए तो राइड से पहले ही सफर का मजा खराब हो जाता है।
आपको बता दें कि अगर किक स्टार्ट की सुविधा को 3 से 4 महीने तक इस्तेमाल नहीं किया जाए तो यह काम नहीं करता है। हालांकि, किक सिस्टम को जल्दी ठीक किया जा सकता है. इसके लिए अधिक पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती है।
कैसे करें किक सिस्टम को सुरक्षित
अगर बाइक के किक सिस्टम को जाम होने से बचाना चाहते हैं तो इसके लिए एक छोटा सा काम करता है। जी हां, बाइक के किक को दिन में एक बार इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से बाइक का किक सिस्टम कभी भी जाम नहीं होगा। बाइक के लीवर पर एक बार किक मारनी है, इसके बाद वाहन की टंकी का फ्यूल इंजन तक पहुंच जाता है और बाइक स्टार्ट हो जाती है।