फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   bike insurance renewal 5 essential things to remember before policy renew

Bike Insurance Tips: बाइक की इंश्योरेंस पॉलिसी होने वाली है समाप्त, तो काम आएंगे ये पांच जरूरी प्वाइंट

Tue, 01 Oct 2024 12:15 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 01 Oct 2024 12:15 PM IST
सार

क्या आपका बाइक इंश्योरेंस समाप्त होने वाला है। अगर हां तो बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी खत्म होने से पहले आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना है, ताकि बाद में किसी तरह का कोई नुकसान न हो। चलिए जानते हैं पूरी डिटेल।

विज्ञापन
bike insurance renewal 5 essential things to remember before policy renew
Bike Insurance Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

अगर आपके पास मोटरसाइकिल है आप जानते होंगे कि देश में बाइक का इंश्योरेंस होना अनिवार्य है। अगर बाइक का इंश्योरेंस नहीं है और ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ लिया तो जुर्माना लग सकता है। बाइक का इंश्योरेंस हमेशा अपडेट होना चाहिए, ऐसे में अगर आपका बाइक इंश्योरेंस समाप्त होने वाला है तो उसे रिन्यू करने से पहले आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना है, चलिए जानते हैं कि क्या है पूरी जानकारी।

विज्ञापन

मौजूदा पॉलिसी चेक करें

सबसे पहले बाइक की मौजूदा इंश्योरेंस पॉलिसी को सही तरीके से चेक करें। बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रीमियम, कवर और सभी शर्तों को चेक करें। पॉलिसी में यह देखना है कि क्या मौजूदा पॉलिसी अभी भी आपके लिए सही है या नहीं। अगर आप इंश्योरेंस पॉलिसी में किसी तरह का बदलाव चाहते हैं तो किसी दूसरी कंपनी से भी इंश्योरेंस पॉलिसी को रिन्यू करवा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नो क्लेम बोनस

बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी में अगर आपने अभी तक कोई दावा नहीं किया है तो आपको नो क्लेम बोनस का फायदा मिल सकता है। इसका फायदा प्रीमियम में छूट के तौर पर मिल सकता है। ऐसे में इस बात का खास ध्यान रखें, क्योंकि इस वजह से प्रीमियम की रकम कम हो सकती है। इसलिए यह चेक करें कि पॉलिसी में इसे सही तरीके से लागू किया गया है या नहीं।

विज्ञापन

आईडीवी का रखें ध्यान

बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी में इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू यानी आईडीवी काफी मायने रखता है। आईडीवी आपकी बाइक की बाजार की कीमत को दिखाता है। ऐसे में जरूरी है कि इसे सही तरीके से निर्धारित किया जाए, क्योंकि यह इंश्योरेंस की प्रीमियम को प्रभावित करता है। अगर आईडीवी कम या फिर ज्यादा होगा तो आने वाले सालों में इसका बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि बाजार में अपनी बाइक की सही कीमत का पता करें।

लॉन्ग टर्म पॉलिसी

अगर आप बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी को लंबे समय तक के लिए लेना चाहते हैं तो किसी लॉन्ग टर्म पॉलिसी का चयन करें। इससे एक बार में ही कई सालों तक का कवर और फायदे मिलते हैं। साथ ही प्रीमियम की रकम भी कम लगती है।

पॉलिसी चुनने से पहले तुलना

बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी को रिन्यू करने से पहले बाजार में मौजूद अन्य पॉलिसी के साथ तुलना कर सकते हैं। ऐसा करने पर आपको प्रीमियम, कवर, फायदे और क्लेम लेने की प्रक्रिया के बारे में सही जानकारी मिल जाएगी। ऐसे में आप बेहतर पॉलिसी का चयन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed