फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   bike fire and blast reason or how to safe this

Bike Care Tips: गर्मी में धू-धूकर जल जाएगी बाइक, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Fri, 17 May 2024 06:10 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Fri, 17 May 2024 06:10 PM IST
सार

गर्मी के दौरान कई बार देखा गया है कि बाइक में आग लगने की घटना होती है। ऐसे में आप अपनी बाइक को कुछ बातों का ध्यान रखकर आग लगने से बचा सकते हैं। इस खबर में जानिए क्या है बाइक को लेकर सेफ्टी टिप्स।  

विज्ञापन
bike fire and blast reason or how to safe this
Bike Care Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देशभर में गर्मी का सीजन चल रहा है। ऐसे में लोग अपनी बाइक से किसी लंबी राइड पर सैर करने के लिए निकल जाते हैं। आपने गर्मी के मौसम में अपनी बाइक का अगर सही ढंग से ख्याल नहीं रखा तो बाइक में आग की घटना घट सकती है। आपने गर्मी के दौरान कई बाइक में आग लगने की खबर सुनी होगी। हालांकि, आप कुछ बातों का ध्यान रखकर अपनी प्यारी बाइक को सुरक्षित रख सकते हैं।  

विज्ञापन

बैटरी का गर्म होना

गर्मी के मौसम में दो पहिया वाहन का काफी अधिक इस्तेमाल भी खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल बाइक के ज्यादा इस्तेमाल से उसकी बैटरी बेहद गर्म हो जाती है। बाइक में आग लगने की एक बड़ी वजह होती है बैटरी में कोई दिक्कत। अगर आपने बाइक की बैटरी की सही समय पर जांच नहीं की तो पूरी बाइक जलकर बर्बाद हो सकती है। अगर बैटरी खराब हो या फिर कई साल पुरानी हो तो उसे तुरंत बदल दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्यूल का लीक होना

अक्सर देखा गया है कि बाइक से फ्यूल लीक होता रहता है, मगर ड्राइवर इस पर ध्यान नहीं देते। ऐसे में धीरे-धीरे फ्यूल की लीकेज बाइक में आग लगने का कारण बन जाती है। बाइक स्टार्ट करने से पहले ये चेक कर लें कि फ्यूल की लीकेज तो नहीं हो रही। 

विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में खराबी

मोटरसाइकिल में कई तरह के फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में इन खूबियों को चलाने के लिए इलेक्ट्रिसिटी की जरूरत होती है। बाइक में वायरिंग के ज्यादा होने से कई बार बाइक में शॉर्ट सर्किट की घटना हो जाती है, इस वजह से मोटरसाइकिल में आग लग जाती है। 

खराब उपकरणों का इस्तेमाल

एक बाइक में कई तरह के उपकरणों का इस्तेमाल होता है। ऐसे में कई बार कोई खराब उपकरण बाइक में आग लगने की वजह बन जाता है। ऐसे में समय-समय पर बाइक के सभी उपकरणों की जांच करते रहे। अगर आप इस बारे में अधिक नहीं जानते हैं तो फिर किसी काबिल मैकेनिक की सहायता ले सकते हैं। किसी भी खराब उपकरण को वक्त पर ठीक करवा लें, ताकि आग लगने के खतरे से बचा जा सकें।

मॉडिफिकेशन से हो सकती है दिक्कत

अक्सर देखा गया है कि लोग नई बाइक खरीदने के बाद उसमें मॉडिफिकेशन करवाते हैं। लोग बाइक को नया लुक देने के लिए कई अतिरिक्ति उपकरण या फिर डिवाइस जुड़वाते हैं। बाइक मॉडिफिकेशन के दौरान कई बार वाहन की वायरिंग से छेड़छाड़ हो जाती है। इस वजह से बाइक में आग की घटना हो सकती है। ऐसे में किसी भी मॉडिफिकेशन से पहले इस बात का ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed