फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   bike clutch plate how important for the bike know details

Bike Tips: बाइक की क्लच प्लेट खराब होने पर क्या करें, जान लीजिए वरना उठाना पड़ सकता है नुकसान

Sun, 11 Aug 2024 12:11 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 11 Aug 2024 12:11 PM IST
सार

बाइक के लिए कितनी जरूरी है क्लच प्लेट। क्या आप जानते हैं क्लच प्लेट का बाइक में क्या काम होता है और अगर इसमें खराबी आ जाए तो कितना बड़ा नुकसान हो सकता है। नीचे जानिए इसकी पूरी जानकारी। 

विज्ञापन
bike clutch plate how important for the bike know details
Bike Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

मोटरसाइकिल में कई तरह के छोटे-छोटे उपकरण होते हैं, जिसकी जानकारी हर राइडर को नहीं होती है। ऐसे में इस खबर में जानिए बाइक के लिए क्लच प्लेट्स कितनी जरूरी है। अगर क्लच प्लेट में कोई खराबी आ जाए तो इससे क्या नुकसान होगा। साथ ही क्या क्लच प्लेट्स खराब होने की वजह से बाइक के अन्य पार्ट्स पर भी बुरा असर पड़ता है। आगे जानिए क्या है सारी डिटेल।

विज्ञापन

क्लच प्लेट्स का क्या है काम

आपको जानकारी के लिए बता दें कि बाइक के क्लच प्लेट्स का मुख्य काम इंजन की ताकत को गियरबॉक्स तक पहुंचाना होता है। साथ ही जब भी बाइक का गियर बदलते हैं तो इंजन और गियर के बीच के कनेक्शन को कुछ समय के लिए तोड़ने का काम भी क्लच प्लेट्स ही करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक के क्लच प्लेट्स में खराबी आने के कारण

  • बाइक के क्लच प्लेट्स खराब होने पर माइलेज पर असर पड़ता है और माइलेज कम हो जाती है। 
  • अगर क्लच प्लेट्स खराब हो गई हैं तो क्लच का इस्तेमाल करते वक्त कुछ अजीब तरह की आवाज आती है। साथ ही कई बार वाइब्रेशन भी होती है। 
  • बाइक के क्लच प्लेट्स में खराबी आने की वजह से इंजन पर बुरा प्रभाव पड़ता है, ऐसे में इंजन की क्षमता कम हो जाती है। 
  • बाइक के क्लच प्लेट्स खराब होने क्लच फिसलने लगता है, ऐसे में इंजन की ताकत सही ढंग से गियरबॉक्स तक नहीं पहुंचती है। इस वजह से बाइक की गति कम हो जाती है। 
  • मोटरसाइकिल के क्लच प्लेट्स में दिक्कत आने पर गियरबॉक्स सही तरीके से काम नहीं करता है और गियर बदलने में परेशानी होती है। 
विज्ञापन

बाइक के क्लच प्लेट्स में दिक्कत आने पर क्या करें?

  • बाइक के क्लच प्लेट्स की नियमित समय पर जांच करें, अगर कुछ भी दिक्कत लगे तो उसे बदलवा दें। 
  • अगर बाइक के क्लच प्लेट में कुछ गड़बड़ी दिखती है तो किसी योग्य मैकेनिक की सहायता लें, खुद क्लच प्लेट बदलने का काम न करें। 
  • बाइक के क्लच पर ज्यादा प्रेशर न डालें और बाइक को हमेशा सही गियर के साथ चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed