Bike Care Tips: बाइक का क्लच फेल होने से पहले देता है ये 5 सिग्नल्स, न करें नजरअंदाज
बाइक का क्लच भी अहम है। बाइक की क्षमता बढ़ाने में क्लच एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में जानिए क्लच के नाकाम होने पर किस तरह के सिग्नल दिखते हैं। आप इन सिग्नल्स की पहचान करके बाइक क्लच को वक्त रहते ठीक कर सकते हैं।
विस्तार
गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। जिसमें काफी लोग मोटरसाइकिल के जरिए लंबी राइड पर जाते हैं। ऐसे में आपको बाइक का खास तरीके से ख्याल रखना है। इसमें बाइक का क्लच भी अहम है। बाइक की क्षमता बढ़ाने में क्लच एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में जानिए क्लच के नाकाम होने पर किस तरह के सिग्नल देखने को मिलते हैं। आप इन सिग्नल्स की पहचान करके बाइक क्लच को वक्त रहते ठीक कर सकते हैं।
माइलेज में गिरावट
बाइक का क्लच फेल होने पर मोटरसाइकिल की माइलेज कम हो जाती है। क्लच प्लेट के खराब होने पर ट्रांसमिशन के दौरान अधिक ईंधन की खपत होती है। ऐसे में सीधे तौर पर माइलेज पर इसका असर पड़ता है।
क्लच का फिसलना
अगर बाइक का क्लच फिसले तो समझ जाना चाहिए कि मोटरसाइकिल का क्लच फेल हो चुका है। इंजन की आरपीएम बढ़ जाती है और गियरशिफ्टर्स के दौरान स्पीड में इजाफा नहीं होता है। खराब हुई क्लच प्लेट टॉर्क का नुकसान करती है।
पिकअप और एक्सलेरेशन में कमी
वाइब्रेशन पर दें खास ध्यान
बाइक राइडिंग के दौरान अगर गियर लीवर से मजबूत वाइब्रेशन आए तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये क्लच प्लेट में बड़ी खराबी का सिग्नल हो सकता है।
इंजन की तरफ से क्लच से आए आवाज
बाइक चलाते समय इंजन की तरफ से कुछ भी अजीब तरह की आवाज आए तो एक बार क्लच प्लेट की जांच जरूर करनी चाहिए। समय रहते क्लच प्लेट का निरीक्षण करने से किसी भी भारी खर्चे और खराबी से बचा जा सकता है।