{"_id":"5d13596d8ebc3e3c7e7d9b70","slug":"bike-bot-scam-company-additional-director-vinod-kumar-arrest-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिये Bike Bot का पूरा मामला, ऐसे फंसे थे बड़ी संख्या में लोग","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
जानिये Bike Bot का पूरा मामला, ऐसे फंसे थे बड़ी संख्या में लोग
Wed, 26 Jun 2019 05:21 PM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Wed, 26 Jun 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
बाइक बोट
- फोटो : social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक टैक्सी चलाने वाली कंपनी Bike bot पर 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में बाइक बोट कंपनी के अतिरिक्त निदेशक को नोएडा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस मामले में कंपनी के मुख्य कर्ताधर्ता संजय भाटी और विजयपाल कसाना को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
100 बाइक और जरूरी कागजात किये बरामद
बाइक बोट कंपनी के चीती गांव स्थित दफ्तर से 100 बाइक, कंप्यूटर, बड़ी संख्या में चेक, रजिस्टर व अन्य कागजात बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने पुलिस जांच से बचने को स्वयं दफ्तर में आग लगाई थी। आरोपियों से पूछताछ व मामले की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक पौंजी स्कीम के तहत लगभग 8 लाख लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का अनुमान लगाया गया है। बाइक बोट कंपनी का जाल दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलावा कई दूसरे राज्यों में फैला था। बता दें की दनकौर कोतवाली क्षेत्र के चिती गांव निवासी संजय भाटी जीआइपीएल बाइक बोट के नाम से पोंजी नामक स्कीम को चलाता है जिसमें निवेशकों का पैसा एक साल में दो गुना करने की बात कही थी। यह कोई स्कीम नहीं बल्कि एक बहुत बड़ा गोरखधंधा था।
विज्ञापन