{"_id":"67efbeb632eeb1546f03b940","slug":"bihar-traffic-police-to-implement-e-challan-system-in-jehanabad-2025-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"E-Challan: अब बिहार के इस शहर में ट्रैफिक की होगी डिजिटल निगरानी, ई-चालान और कैमरों से बढ़ेगी सुरक्षा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
E-Challan: अब बिहार के इस शहर में ट्रैफिक की होगी डिजिटल निगरानी, ई-चालान और कैमरों से बढ़ेगी सुरक्षा
Fri, 04 Apr 2025 04:43 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 04 Apr 2025 04:43 PM IST
सार
आने वाले दिनों में जहानाबाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से बदलने वाली है। अब शहर के प्रमुख चौकों पर पटना की तर्ज पर रेड, येलो और ग्रीन ट्रैफिक लाइट लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
Traffic light for city streets
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आने वाले दिनों में जहानाबाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से बदलने वाली है। अब शहर के प्रमुख चौकों पर पटना की तर्ज पर रेड, येलो और ग्रीन ट्रैफिक लाइट लगाई जाएंगी। रेड लाइट का मतलब होगा रुकना, ग्रीन लाइट आगे बढ़ने की अनुमति देगी, और येलो लाइट ड्राइवरों को चेतावनी देगी कि वे धीमे हो जाएं क्योंकि रेड लाइट आने वाली है।
यह भी पढ़ें - US Tariffs: कनाडा का पलटवार, अमेरिकी वाहनों पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, किन पर पड़ा असर और किसे मिली छूट?

ई-चालान से ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन
ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए शहर के प्रमुख चौकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की मदद से वाहनों के नंबर प्लेट की तस्वीर ली जाएगी और जो भी यातायात नियमों का उल्लंघन करेगा, उसे ऑटोमेटिक तरीके से ई-चालान जारी किया जाएगा। यह सिस्टम खासतौर पर ओवरस्पीडिंग और रेड लाइट जंप करने जैसी गलतियों पर नजर रखेगा।
यह भी पढ़ें - US Tariffs: ट्रंप ने सभी विदेशी गाड़ियों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का किया एलान, 600 अरब डॉलर के आयात पर पड़ेगा असर

इन जगहों पर लगेगा नया ट्रैफिक सिस्टम
इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने प्रमुख स्थानों की पहचान कर ली है। काको मोड़, अरवल मोड़ और अंबेडकर चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का प्रस्ताव पहले ही दिया जा चुका है।
फिलहाल, सड़कों के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके पूरा होते ही इन स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी कैमरों की स्थापना का काम शुरू कर दिया जाएगा। खासकर काको मोड़ और अरवल मोड़ के पास कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को ट्रैक किया जा सके।
यह भी पढ़ें - Car Tyres: गर्मी में कार के टायर फटने की है चिंता? इन सुरक्षा टिप्स से सफर बनाएं सुरक्षित

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी नहीं कर सकेंगे वाहन चालक
अभी तक ट्रैफिक पुलिस इन चौराहों पर मैनुअली ट्रैफिक को कंट्रोल करती है, जिससे कई वाहन चालक चालान से बच निकलते हैं। लेकिन ई-चालान सिस्टम लागू होने के बाद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई होगी। इससे दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। खासकर, बाइक सवारों के लिए हेलमेट न पहनने जैसी लापरवाहियों पर भी निगरानी रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें - Second Hand Car: सेकंड हैंड कार कैसे खरीदें? खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान

जल्द शुरू होगी नई व्यवस्था
ट्रैफिक डीएसपी नवीन कुमार ने बताया कि इस प्रस्ताव को जनवरी में पेश किया गया था, लेकिन सड़कों के चौड़ीकरण के कारण इसका कार्यान्वयन रुका हुआ है। वहीं, जिला परिवहन पदाधिकारी राहुल कुमार ने भी आश्वासन दिया है कि ई-चालान सिस्टम जल्द शुरू किया जाएगा। यह नया कदम जहानाबाद में ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और अनुशासित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।
यह भी पढ़ें - E-Bike Taxis: महाराष्ट्र सरकार ने दी इको-फ्रेंडली ई-बाइक टैक्सी को मंजूरी, यात्रियों को मिलेंगे ये फायदे