फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bharat Mobility Global Expo 2025 Date Venue Event Details All You Need to Know

Bharat Mobility Global Expo 2025: जानें भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 क्या है, कब और कहां होगा आयोजन

Mon, 11 Nov 2024 07:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 11 Nov 2024 07:21 PM IST
सार

Bharat Mobility Global Expo 2025 (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025) के दूसरे संस्करण के लिए हाल ही में कर्टेन रेजर इवेंट आयोजित किया गया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि यह दुनिया की नंबर वन मोबिलिटी प्रदर्शनी होगी।

विज्ञापन
Bharat Mobility Global Expo 2025 Date Venue Event Details All You Need to Know
Bharat Mobility Global Expo 2025 - फोटो : Bharat Mobility

विस्तार

Bharat Mobility Global Expo 2025 (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025) के दूसरे संस्करण के लिए हाल ही में कर्टेन रेजर इवेंट आयोजित किया गया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि यह दुनिया की नंबर वन मोबिलिटी प्रदर्शनी होगी। एक्सपो के लिए ब्रोशर और इवेंट फिल्म भी जारी की गई। मंत्री ने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम भारत के विजन की कहानी को दर्शाता है और पूरी मोबिलिटी वैल्यू चेन को एक ही छत के नीचे लाता है।
विज्ञापन

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो: यह क्या है
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो देश में मोबिलिटी से जुड़े सभी एक्सपो का एकीकरण है। जिसमें बेहद लोकप्रिय ऑटो एक्सपो भी शामिल है। इस साल के शो का थीम है 'सीमाओं से परे: ऑटोमोटिव वैल्यू चेन के भविष्य का सह-निर्माण।' यह एक 'उद्योग-नेतृत्व वाली और सरकार द्वारा समर्थित' पहल है। और इसका समन्वय इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल इंडिया (ईईपीसी इंडिया) द्वारा विभिन्न उद्योग निकायों और साझेदार संगठनों के संयुक्त समर्थन से किया जा रहा है। जिसमें ACMA, SIAM, ATMA, IESA, ISA, NASSCOM, ICEMA, AICMA, MRAI, ITPO, इन्वेस्ट इंडिया, IBEF, CII, यशोभूमि और IEML शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो: कई शो होंगे

भारत मोबिलिटी के अम्ब्रेला इवेंट के तहत मुख्य रूप से 9 विशेष प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। इनमें निम्नलिखित शामिल होंगे:
  • ऑटो एक्सपो मोटर शो (जिसमें आईसीई, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन शामिल हैं)
  • ऑटो एक्सपो कंपोनेंट्स शो
  • बैटरी शो (बैटरी तकनीक और स्टोरेज सॉल्यूशंस)
  • टायर शो
  • साइकिल शो (नए साइकिल मॉडल, एक्सेसरीज और इनोवेशन)
  • स्टील पैवेलियन
  • मोबिलिटी टेक पैवेलियन (कनेक्टेड और ऑटोनॉमस तकनीक, इन्फोटेनमेंट, आदि)
  • अर्बन मोबिलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर शो (टिकाऊ शहरी परिवहन प्रणाली - ड्रोन, सार्वजनिक परिवहन और इंफ्रा, आदि)
  • कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट एक्सपो।
विज्ञापन

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो: यह कहां आयोजित होगा

ग्लोबल एक्सपो की विभिन्न प्रदर्शनियों के लिए अलग-अलग स्थान होंगे। दिल्ली के भारत मंडपम में ऑटो एक्सपो मोटर शो, इंडिया इंटरनेशनल टायर शो, इंडिया साइकिल शो, भारत बैटरी शो, स्टील पैवेलियन और मोबिलिटी टेक पैवेलियन का आयोजन होगा। भारत कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट एक्सपो और अर्बन मोबिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर शो ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किए जाएंगे।

ऑटो कंपोनेंट्स शो दिल्ली के द्वारका में यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। यह 200,000 वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्र में फैला होगा। और शो में 5,00,000 से अधिक दर्शकों के आने की उम्मीद है।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो: यह कब आयोजित होगा

कुल मिलाकर, भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 17 से 22 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा। अलग-अलग एक्सपो की शुरुआत और समाप्ति की तारीख अलग-अलग होगी।

ऑटो एक्सपो मोटर शो, इंडिया इंटरनेशनल टायर शो, इंडिया साइकिल शो, स्टील पैवेलियन और मोबिलिटी टेक पैवेलियन 17-22 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे।

ऑटो कंपोनेंट्स शो 18 से 21 जनवरी तक चलेगा और भारत बैटरी शो 19 से 21 जनवरी तक चलेगा।

भारत कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट एक्सपो और अर्बन मोबिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर शो में 19 से 22 जनवरी तक भाग लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed