फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Best car under 50k salary buying guide 20 4 10 rule

Car On EMI: 50 हजार की सैलरी में कौन-सी कार खरीदनी चाहिए? जानिए क्या कहता है '20-4-10' का फॉर्मूला

Fri, 27 Jun 2025 04:10 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 27 Jun 2025 04:10 PM IST
सार

How To Buy Car On EMI: अगर आपकी सैलरी 50,000 रुपये है और आप कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्दबाजी से बचें। एक खास फॉर्मूला है जो तय करता है कि आपको अपनी सैलरी के हिसाब से कौन-सी कार खरीदनी चाहिए।

विज्ञापन
Best car under 50k salary buying guide 20 4 10 rule
कार शोरूम - फोटो : AI

विस्तार

अगर आप महीने की सैलरी 50,000 रुपये हैं और आप एक कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो जरा रुक जाइए! बिना सोचे समझे कार खरीदने का फैसला आपकी फाइनेंशियल हेल्थ को खराब कर सकता है। कुछ कारें ऐसी होती हैं जिन्हें आप खरीदना तो चाहते हैं, लेकिन उनकी अधिक कीमत, ईएमआई और मेंटेनेंस खर्च के चलते उन्हें खरीदना एक मिडिल क्लास फैमिली के लिए समझदारी का सौदा नहीं होता। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आपके लिए कार खरीदना वाकई फायदेमंद सौदा होगा या घाटे का?
विज्ञापन


इसी सवाल का जवाब देता है एक स्मार्ट फाइनेंशियल फॉर्मूला, जो आपकी इनकम के हिसाब से कार खरीदने का सही तरीका बताता है। यह फॉर्मूला 20-4-10 का है जिसके अनुसार कार खरीदने पर आपपर EMI का ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा और आप अपने अन्य खर्चों और जरूरतों पर भी ध्यान दे सकते हैं।
विज्ञापन


क्या है 20-4-10 फॉर्मूला?
यह एक सिंपल गाइड है जो बताता है कि आपको अपनी सैलरी के हिसाब से कितनी महंगी कार खरीदनी चाहिए और लोन कैसे लेना चाहिए।

20% डाउन पेमेंट: कार की ऑन-रोड कीमत का कम से कम 20% आपको एडवांस देना चाहिए ताकि लोन कम रहे और ब्याज में बचत हो।

4 साल का लोन: कार लोन की अवधि अधिकतम 4 साल की रखें, ज्यादा लंबी अवधि पर ब्याज का बोझ बढ़ता है।

10% EMI: आपकी EMI, आपकी मासिक सैलरी का 10% से अधिक नहीं होनी चाहिए, ताकि दूसरे जरूरी खर्चों पर असर न पड़े।

कैसे लागू करें ये फॉर्मूला?
मान लीजिए कि आपकी सैलरी 50,000 रुपये है और आप Maruti Suzuki Celerio (LXI वेरिएंट) खरीदना चाहते हैं। इसकी ऑन-रोड कीमत 6.20 लाख रुपये हैं। तो इस फॉर्मूले के हिसाब से आपको 1.24 लाख रुपये तक डाउन पेमेंट करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ड्राइविंग टेस्ट में आंटी ने पैरों से घसीट कर चलाई स्कूटी, वीडियो हुआ वायरल

वहीं, आपको 4.96 लाख रुपये का लोन लेना पड़ेगा। अगर बैंक आपको 8% की ब्याज दर से 4 साल की पीरियड पर लोन देते हैं, तो आपकी EMI 12,109 रुपये की बनेगी।

कौन-सी कारें हो सकती हैं सही चुनाव?
अगर आपकी सैलरी 50,000 रुपये है तो इस बजट और नियम के मुताबिक आपको ज्यादा महंगी कार नहीं खरीदनी चाहिए। आप Maruti Suzuki Celerio के अलावा, Maruti Alto K10, Renault Kwid, Tata Tiago और Tata Punch (बेस वेरिएंट) जैसी कारें खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: खरीदना चाहते हैं ट्विन सिलेंडर इंजन बाइक्स, ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन्स, एग्जॉस्ट नोट भी है शानदार

इस कारों से बनाएं दूरी
इस बजट में आपको Hyundai Creta, Kia Seltos, Mahindra Scorpio, Mahindra Thar, Tata Nexon, Maruti Brezza जैसी कारों से दूरी बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed