फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   bengaluru traffic police fines traffic violations two-wheeler rider fined Rs 1.61 lakh

Traffic Challan: बंगलूरू में स्कूटर सवार पर 1.61 लाख रुपये का जुर्माना, उसके वाहन की कीमत से भी ज्यादा!

Wed, 05 Feb 2025 05:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 05 Feb 2025 05:45 PM IST
सार

बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस ने आखिरकार एक दोपहिया वाहन को जब्त कर लिया है, जो करीब एक साल से लगातार ट्रैफिक नियम तोड़ रहा था।

विज्ञापन
bengaluru traffic police fines traffic violations two-wheeler rider fined Rs 1.61 lakh
Bengaluru Traffic Police - फोटो : X/@blrcitytraffic

विस्तार

बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस ने आखिरकार एक दोपहिया वाहन को जब्त कर लिया है, जो करीब एक साल से लगातार ट्रैफिक नियम तोड़ रहा था। इस स्कूटर पर कुल 1.61 लाख रुपये का जुर्माना बकाया था। कर्नाटक में रजिस्टर्ड इस यामाहा फसीनो स्कूटर के खिलाफ 311 चालान कट चुके थे। इसका मतलब यह है कि स्कूटर पर लगा जुर्माना उसकी असली ऑन-रोड कीमत से भी ज्यादा हो गया।
विज्ञापन

 

सोशल मीडिया के जरिए एक्शन में आई पुलिस
पुलिस ने यह कार्रवाई तब की जब एक जागरूक नागरिक ने इस मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (जो पहले ट्विटर था) पर उठाया। उस व्यक्ति ने बताया कि वह काफी समय से इस स्कूटर की ट्रैफिक उल्लंघन गतिविधियों को ट्रैक कर रहा था। उसने सवाल किया कि अब तक पुलिस ने इसे जब्त क्यों नहीं किया। इसके बाद, बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए स्कूटर को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस-किस तरह के नियम तोड़े गए?
फरवरी 2023 से यह स्कूटर बंगलूरू में कई बार ट्रैफिक सर्विलांस कैमरों में ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए पकड़ा गया था। इसमें बिना हेलमेट चलाना, रेड लाइट जंप करना, गलत लेन में गाड़ी चलाना और नो-पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करना जैसे कई गंभीर उल्लंघन शामिल थे।
विज्ञापन

पुलिस ने कई बार नोटिस भेजे, लेकिन स्कूटर सवार ने कोई भी जुर्माना नहीं भरा। आखिरकार, सोमवार को सिटी मार्केट ट्रैफिक पुलिस ने इस गाड़ी को ढूंढ निकाला और जब्त कर लिया।

अब पुलिस ने स्कूटर के रजिस्टर्ड मालिक पेरिया स्वामी को कानूनी नोटिस भेजा है। जबकि स्कूटर चला रहे शख्स सुदीप को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed