फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bengaluru-based EV startup Simple Energy in collaboration with Indian Institute of Technology Indore IIT Indore develops new EV thermal management system

Simple Energy: सिंपल एनर्जी ने IIT इंदौर के साथ मिलकर बनाया नया EV थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम, जानें इसकी खासियतें

Sat, 18 Dec 2021 08:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 18 Dec 2021 08:31 PM IST
सार

Simple Energy (सिंपल एनर्जी) बेंगलुरू स्थित ईवी स्टार्टअप ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इंदौर (आईआईटी इंदौर) के साथ एक साझेदारी का एलान किया है। निर्माता का कहना है कि आईआईटी इंदौर के साथ सहयोग से उसके अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन
Bengaluru-based EV startup Simple Energy in collaboration with Indian Institute of Technology Indore IIT Indore develops new EV thermal management system
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy (For Reference Only)

विस्तार

Simple Energy (सिंपल एनर्जी) बेंगलुरू स्थित ईवी स्टार्टअप ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इंदौर (आईआईटी इंदौर) के साथ एक साझेदारी का एलान किया है। इसके तहत कंपनी अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन और भविष्य के लिए उत्पादों के लिए नई मिश्रित सामग्री विकसित करने की घोषणा की है, जो एडवांस्ड थर्मल स्टेबिलिटी और आग कम करने के गुणों वाली होगी। निर्माता का कहना है कि आईआईटी इंदौर के साथ सहयोग से उसके अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा मिलेगा और रेंज की चिंता को कम करने और उपभोक्ता मांग में तेजी लाने के लिए हाई परफॉर्मेंस (कंपोजिट) सामग्री के साथ हल्के वाहनों के इंटीग्रेशन में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

Bengaluru-based EV startup Simple Energy in collaboration with Indian Institute of Technology Indore IIT Indore develops new EV thermal management system
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy (For Reference Only)
नई टेक्नोलॉजी की जरूरत
"इस समय, यूजर बैटरी की समस्याओं की गंभीरता से अवगत हैं। निर्माताओं को उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए नई टेक्नोलॉजी विकसित करने की जरूरत है। जबकि वैश्विक ईवी बाजार ने 'थर्मल रनअवे' मुद्दों से निपटने के लिए एक विकल्प की तलाश शुरू कर दी, सिंपल एनर्जी इससे एक कदम आगे है। सिंपल एनर्जी के संस्थापक और सीईओ सुहास राजकुमार ने कहा, "हमारी रिसर्च टीम ने इन मुद्दों के हल के लिए सबसे बेहतरीन समाधान विकसित करने के लिए आईआईटी-इंदौर के साथ सहयोग किया।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bengaluru-based EV startup Simple Energy in collaboration with Indian Institute of Technology Indore IIT Indore develops new EV thermal management system
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy (For Reference Only)
आईआईटी ने सराहा
आईआईटी इंदौर के डीन आर एंड डी, डॉ. आई ए पलानी ने कहा, "आईआईटी इंदौर ने थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम में इस एडवांस्ड टेक्नोलॉजी एप्लीकेशन के लिए सिंपल एनर्जी के साथ सहयोग किया है। यह गठजोड़ अनुसंधान एवं विकास को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाना सुनिश्चित करेगा क्योंकि इसमें दोनों टीमों के विशेषज्ञ शामिल हैं। ऐसी परियोजनाओं को पूरा करके, सिंपल एनर्जी निस्संदेह भारत में ईवी उद्योग में अनुसंधान एवं विकास और टेक्नोलॉजी का नेतृत्व करेगी। हम भविष्य में टीम सिंपल के साथ ऐसी और परियोजनाओं की आशा करते हैं।" 
विज्ञापन

Bengaluru-based EV startup Simple Energy in collaboration with Indian Institute of Technology Indore IIT Indore develops new EV thermal management system
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy (For Reference Only)
एक साल की कड़ी मेहनत
इस थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम पर सिंपल एनर्जी और आईआईटी इंदौर ने मिलकर एक साल तक काम किया। डॉ संतोष कुमार साहू, एचओडी - मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, आईआईटी इंदौर, जो परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे, ने परियोजना के सफल समापन पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed