फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Benelli reveals 2022 Leoncino 250 model 2022 Benelli Leoncino 250 revealed

2022 Benelli Leoncino 250: बेनेली ने पेश की नई लियोनसिनो 250, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Mon, 13 Dec 2021 08:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 08:39 PM IST
सार

Benelli (बेनेली) ने यूरोपीय बाजारों के लिए Leoncino 250 (लियोनसिनो 250) के साल 2022 मॉडल को पेश किया है। क्वार्टर-लीटर मोटरसाइकिल के लेटेस्ट वर्जन में कई कॉस्मेटिक अपडेट मिलते हैं।

विज्ञापन
Benelli reveals 2022 Leoncino 250 model 2022 Benelli Leoncino 250 revealed
2022 Benelli Leoncino 250 - फोटो : Benelli

विस्तार

इटली की मशहूर दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Benelli (बेनेली) ने यूरोपीय बाजारों के लिए Leoncino 250 (लियोनसिनो 250) के साल 2022 मॉडल को पेश किया है। क्वार्टर-लीटर मोटरसाइकिल के लेटेस्ट वर्जन में कई कॉस्मेटिक अपडेट मिलते हैं।
विज्ञापन


इंजन और पावर
लियोनसिनो 250 में पहले की तरह 250cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 9,250 rpm में 25.4 bhp और 8,000 rpm पर 21 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
विज्ञापन


लुक और स्टाइल
2022 Benelli Leoncino 250 (2022 बेनेली लियोनसिनो 250) में एक  नया एलईडी हेडलैम्प दिया गया है जिससे बाइक का फ्रंट लुक बिल्कुल मॉडर्न है। इसके अलावा, मोटरसाइकिल को नए लुक देने के लिए नए ग्राफिक्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा बाइक में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीचर्स
बाइक के कुछ अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी टर्न सिग्नल, अलॉय व्हील, साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट, सिंगल-पीस सीट और एक रियर टायर हगर शामिल है जिस पर लाइसेंस प्लेट होल्डर फिट होता है।


सस्पेंशन और ब्रेकिंग
लियोनसिनो 250 में सस्पेंशन के लिए 41 mm USD फ्रंट फोर्क और एक रियर में मोनो-शॉक शामिल है। ब्रेकिंग के लिए इसमें 280 mm फ्रंट रोटर और 240 mm रियर रोटर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed