फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Benelli India launches new entry-level adventure motorcycle Benelli TRK 251 to rival Royal Enfield Himalayan ADV

Benelli TRK 251: बेनेली इंडिया ने लॉन्च की नई एंट्री-लेवल एडवेंचर मोटरसाइकिल, Himalayan ADV को देगी टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 16 Dec 2021 04:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 16 Dec 2021 04:43 PM IST
सार

Benelli India (बेनेली इंडिया) ने गुरुवार को अपनी नई एंट्री-लेवल एडवेंचर मोटरसाइकिल TRK 251 को लॉन्च करने की घोषणा की। बेनेली इंडिया ने नई टीआरके 251 के लिए बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Benelli India launches new entry-level adventure motorcycle Benelli TRK 251 to rival Royal Enfield Himalayan ADV
Benelli TRK 251 - फोटो : Benelli India

विस्तार

Benelli India (बेनेली इंडिया) ने गुरुवार को अपनी नई एंट्री-लेवल एडवेंचर मोटरसाइकिल TRK 251 को लॉन्च करने की घोषणा की। दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.51 लाख रुपये तय की गई है। नई टीआरके 251 कंपनी की लोकप्रिय एडवेंचर सीरीज 'टीआरके' मोटरसाइकिल का एंट्री लेवल मॉडल होगा। बेनेली इंडिया ने नई टीआरके 251 के लिए बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। कंपनी इसकी डिलीवरी भी जल्द ही शुरू करने वाली है।
विज्ञापन


इंजन और पावर
नई TRK 251 मोटरसाइकिल में उसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो क्वार्टर-लीटर नियो-रेट्रो ऑफरिंग, लियोनसिनो 250 मोटरसाइकिल में मिलता है। यह 250cc, फोर-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर इंजन है। यह इंजन 9250 rpm पर 25.8 PS का पीक पावर और 8000 rpm पर 21.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। 
विज्ञापन

अहम फीचर्स

Benelli India launches new entry-level adventure motorcycle Benelli TRK 251 to rival Royal Enfield Himalayan ADV
Benelli TRK 251 - फोटो : Benelli India
सस्पेंशन और फ्यूल टैंक
नई TRK 251 मोटरसाइकिल की अहम फीचर्स में से एक इसका विशाल 18-लीटर ईंधन टैंक है जिसे कंपनी के अनुसार इसके टूरिंग क्रेडेंशियल के लिहाज से दिया गया है। साथ ही, इसमें 170mm का अच्छा ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है। मोटरसाइकिल में सस्पेंशन के लिए फ्रंट अपसाइड-डाउन टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में एक टेलीस्कोपिक कॉइल स्प्रिंग ऑयल मिलता है।

कलर और मुकाबला
नई मोटरसाइकिल को तीन कलर ऑप्शन- ग्लॉसी व्हाइट, ग्लॉसी ब्लैक और ग्लॉसी ग्रे में उपलब्ध कराया गया है। बेनेली की नई टीआरके 251 बाइक Royal Enfield Himalayan (रॉयल एनफील्ड हिमालयन) मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर देगी। 

'एंट्री टू एडवेंचर'

Benelli India launches new entry-level adventure motorcycle Benelli TRK 251 to rival Royal Enfield Himalayan ADV
Benelli TRK 251 - फोटो : Benelli India
इस मोटरसाइकिल की लॉन्चिंग पर, बेनेली इंडिया के एमडी विकास झाबख ने कहा, "हम आज भारत में अपनी यंग एडवेंचर मशीन लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं। टीआरके 251 एक सुलभ और हाई परफॉर्मेंस वाला एडवेंचर टूरर है जो उद्देश्यपूर्ण डिजाइन, आक्रामक स्टाइल, अल्ट्रा-आरामदायक एर्गोनॉमिक्स और आकर्षक प्रदर्शन की पेशकश करता है। टीआरके 251 के लॉन्च के साथ, हम देश में बेनेली परिवार में और अधिक ग्राहकों को जोड़ने की उम्मीद कर रहे हैं जो एडवेंचर टूरिंग क्षेत्र में एंट्री करने का सपना देख रहे हैं। टीआरके 251 उनकी एंट्री टू एडवेंचर है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed