फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   benelli dong electric scooter revealed benelli dong e scooter price in india benelli electric scooter

Benelli Dong: अनोखे डिजाइन वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में चलेगा 60 किमी, जानें कीमत

Mon, 03 May 2021 10:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 03 May 2021 10:12 PM IST
सार

बेनेली ने हाल ही में भारतीय बाजार में एंट्री की है। बेनेली इंडिया के भारतीय पोर्टफोलियो में फिलहाल सिर्फ मोटरसाइकिल मौजूद हैं। अब ऐसी उम्मीद है कि Benelli Dong को भारतीय बाजार में भी पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
benelli dong electric scooter revealed benelli dong e scooter price in india benelli electric scooter
Benelli Dong Electric Scooter - फोटो : Team-BHP

विस्तार

इटली की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Benelli (बेनेली) ने अपने एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Dong (डोंग) को पेश किया है। बेनेली लगभग 100 साल पुरानी कंपनी है जो मोटरसाइकिल बनाने के लिए मशहूर है। साल 2005 में चीन की कियानजियांग समूह ने इसे खरीद लिया। कंपनी के अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर डोंग को बनाने में चीनी टेक्नोलॉजी का सहारा लिया है और इसे एशियाई बाजारों के लिए विकसित किया गया है। Benelli Dong को मुख्य रूप से एशियाई बाजारों में बेचा जाएगा। 
विज्ञापन

अनोखा डिजाइन

बेनेली ने हाल ही में भारतीय बाजार में एंट्री की है। बेनेली इंडिया के भारतीय पोर्टफोलियो में फिलहाल सिर्फ मोटरसाइकिल मौजूद हैं। अब ऐसी उम्मीद है कि Benelli Dong को भारतीय बाजार में भी पेश किया जाएगा। बेनेली डोंग काफी छोटा है, लेकिन यह निश्चित तौर पर सबका ध्यान अपनी ओर खींचेगा। क्योंकि स्कूटर का पिछला हिस्सा तैरता हुआ नजर आता है। इसके पिछले हिस्से को एक सेंट्रल शाफ्ट के जरिए फ्लोरबोर्ड से जोड़ा गया है। ऐसा लगता है कि सेंट्रल शाफ्ट को एल्यूमीनियम से बनाया गया है। स्कूटर के सामने का हिस्सा भी उतना ही स्लीक और आकर्षक है। इसमें दो बड़े LED इंडिकेटर्स के साथ ही फुल-LED हेडलैंप दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सर्कूलर LCD डिस्प्ले मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैटरी और ड्राइविंग रेंज

बेनेली के मुताबिक इस स्कूटर में 1.2kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है जिससे इसकी टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच जाती है। स्कूटर में 1.56kWh का रिमूवेबल बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह स्कूटर 60 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। कंपनी ने इस स्कूटर में आर्टिफिशियल एक्जॉस्ट साउंड फीचर दिया है। स्कूटर में स्पीकर्स दिए गए हैं, जिससे यह इंटरनल कंबशन इंजन मोटरसाइकिल की तरह तरह-तरह के आवाज निकल सकता है, जिससे आपको लगेगा कि यह पेट्रोल इंजन वाले वाहन के जैसा ही है। चालक चाहे तो इन स्पीकर को बंद भी कर सकता है। 
विज्ञापन

कीमत

Benelli Dong स्कूटर को इंडोनेशिया के बाजार में लॉन्च किया गया है। वहां इस स्कूटर की कीमत Rp. 36,900,000 रुपया (इंडोनेशियाई करेंसी) तय की गई है। भारतीय मुद्रा के अनुसार यह राशि करीब 1.9 लाख रुपये है। बता दें कि कंपनी ने साल 2019 में कहा कि वह साल 2020 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को लाने की योजना पर विचार कर रही थी। हालांकि कोरोना महामारी के चलते उन योजनाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कंपनी का भारत में लॉन्च होने वाला पहला इलेक्ट्रिक वाहन हो सकता है। हालांकि यह कहना फिलहाज जल्दबाजी हो सकती है। क्योंकि इतनी ज्यादा कीमत में कंपनी भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक वाहन में ज्यादा पावर और ज्यादा ड्राइविंग रेंज देने पर विचार कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed