भालू ने जंगल में खड़ी Mercedes कार का जैसे ही खोला दरवाजा, अगला सीन देख कर आप भी चौंक जाएंगे
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक भालू महंगी Mercedes कार का दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहा है। लेकिन इस दौरान पूरे घटनाक्रम को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। शायद वीडियो बनाने वाले ने भी नहीं सोचा होगा कि भालू देखते ही देखते गाड़ी की विंडो को खोल लेगा। इंस्टाग्राम पर पब्लिश इस वीडियो पर लोग अपनी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
भालू ने खोला कार का गेट
बता दें कि आपने इस तरह के वीडियो टीवी पर ही देखें होंगे। ऐसे वीडियो एक अमेरिकी शो में भी दिखाए जाते थे। जहां कभी कभी उन्हें देखकर डर लगता था तो कभी हंसी नहीं रुकती थी। यानी यह वीडियो शुरू में काफी डरावने और बाद में बहुत फनी लगते थे। यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ जब भालू ने गाड़ी की विंडो खोली और पीछे से किसी के चिल्लाने का आवाज आने लगीं, इस दौरान भालू कार छोड़कर देखने लगा कि इस जंगल में कौन चीख रहा है।
आने लगी चिल्लाने की आवाजें
वीडियो में दिख रहा है कि गाड़ी जंगल में पार्क की हुई है। इस दौरान एक भालू गाड़ी के आसपास घूम रहा है। कुछ देर बाद वह गाड़ी की विंडो खोल देता है। विंडो खोलकर भालू अंदर एंट्री करने ही वाला था कि तभी बहुत तेजी से चिल्लाने की आवाज आने लगती हैं। वीडियो में दिख रहा है कि आवाज इतनी तेज थी कि एक बार को भालू भी चौंक जाता है और दूर खड़ा होकर देखने लगता है। शायद यह चिल्लाने की आवाज गाड़ी के मालिक की ही थी।
नीचे की स्लाइड में देखें वीडियो
भालू गाड़ी को पहुंचा सकता था नुकसान
दिखने में लग रहा है कि वीडियो किसी ऊंची इमारत से बनाया गया है। हालांकि इस दौरान भालू ने कार को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया है। वीडियो में कई लोगों की आवाज भी सुनी जा सकती है। लेकिन अगर यह लोग इस भालू को नहीं देख रहे होते तो यकीनन यह इस गाड़ी को नुकसान पहुंचा सकता था। अगर आपने यह वीडियो देख लिया है तो यकीनन जब भी आप कभी घूमने जाएंगे और जंगल से जुगरेंगे तो आपको इस वीडियो की जरूर याद आएगी।
View this post on Instagram
I don’t know what possessed me to start screaming.
A post shared by Jose Luis Ramos Jr. (@jramos1990) on