{"_id":"64ec15faaf9ad3d57f05a244","slug":"bajaj-pulsar-ns200-is-better-in-200-cc-bike-or-buy-hero-xpulse-200t-4v-know-engine-features-and-price-details-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"200CC Bikes: 200 सीसी बाइक में पल्सर एनएस200 है बेहतर, या खरीदें हीरो की एक्स पल्स 200टी, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
200CC Bikes: 200 सीसी बाइक में पल्सर एनएस200 है बेहतर, या खरीदें हीरो की एक्स पल्स 200टी, जानें डिटेल
Mon, 28 Aug 2023 09:39 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 28 Aug 2023 09:39 AM IST
सार
बजाज की ओर से पल्सर एनएस200 को 200 सीसी इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में पल्सर एनएस 200 को खरीदने में समझदारी होगी या फिर हीरो की एक्स पल्स 200टी को खरीदना चाहिए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : bajaj auto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
200 सीसी बाइक सेगमेंट को पसंद करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस सेगमेंट में बजाज की ओर से पल्सर एनएस 200 और हीरो मोटोकॉर्प की ओर से एक्स पल्स 200 टी 4वी को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इनमें से किस बाइक को खरीदना बेहतर विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
कितना दमदार है इंजन
बजाज की ओर से पल्सर एनएस 200 को 200 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भी एक्स पल्स 200टी 4वी को पेश किया जाता है। बजाज पल्सर एनएस 200 में 199.5 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जाता है। जिससे बाइक को 18 किलोवाट पावर और 18.74 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें लिक्विड कूल्ड और फ्यूल इंजेक्शन तकनीक को भी दिया जाता है। वहीं हीरो की ओर से एक्स पल्स 200टी 4वी में 199.6 सीसी का ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 14.1 किलोवाट और 17.35 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। एक्स पल्स 200टी में भी सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
विज्ञापन
कैसे हैं फीचर्स
बजाज पल्सर एनएस 200 में कंपनी की ओर से यूएसडी फॉर्क्स, छह स्पीड गियरबॉक्स, गियर पोजिशन इंडीकेटर, डिस्टेंस टू एंपटी, ड्यूल चैनल एबीएस, ड्यूल डिस्क ब्रेक, हेलोजन हैडलैंप, ट्यूबलैस टायर, 12 लीटर फ्यूल टैंक, डिजिटल स्पीडोमीटर आदि मिलते हैं। वहीं हीरो की एक्स पल्स 200टी 4वी में डिस्क ब्रेक, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन, फाइव स्पीड गियरबॉक्स, 13 लीटर पेट्रोल टैंक, एलईडी लाइट्स, डिजिटल मीटर कंसोल जैसे फीचर्स को दिया जाता है।
यह भी पढ़ें- Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक
कितनी है कीमत
बजाज की ओर से पल्सर एनएस 200 में डिस्क ब्रेक वैरिएंट ऑफर किया जाता है। इसकी कीमत की शुरूआत 1.30 लाख रुपये से हो जाती है। वहीं हीरो एक्स पल्स 200टी 4वी की एक्स शोरुम कीमत 1.40 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: मानसून से पहले अपनी बाइक को इस तरह करें तैयार, बारिश में नहीं होगी परेशानी