फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bajaj Pulsar N125 Motorcycle launched in India Know Price Features Specifications Details

Bajaj Pulsar N125: बजाज पल्सर एन125 बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है खास

Mon, 21 Oct 2024 07:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 21 Oct 2024 07:41 PM IST
सार

बजाज ऑटो ने नई Bajaj Pulsar N125 (बजाज पल्सर N125) को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह बाइक दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Bajaj Pulsar N125 Motorcycle launched in India Know Price Features Specifications Details
Bajaj Pulsar N125 - फोटो : Bajaj Auto

विस्तार

नई Bajaj Pulsar N125 (बजाज पल्सर N125) को भारतीय बाजार में 94,707 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह बाइक दो वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें टॉप वेरिएंट की कीमत 4,000 रुपये ज्यादा है। यह पूरी तरह से नई मोटरसाइकिल है, यानी इंजन से लेकर डिजाइन और चेसिस तक सब कुछ नया है। बजाज पल्सर N125 की बुकिंग शुरू हो गई है और जल्द ही डिलीवरी शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन

इंजन पावर और गियरबॉक्स
बजाज ने पल्सर N125 में बिल्कुल नया इंजन लगाया है। यह 124.58cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन 8,500 rpm पर 12 bhp का पावर और 6,000 rpm पर 11Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे पांच-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bajaj Pulsar N125 Motorcycle launched in India Know Price Features Specifications Details
Bajaj Pulsar N125 - फोटो : Bajaj Auto
लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो, इसकी स्टाइलिंग पिछली बजाज पल्सर से अलग है। नई बजाज पल्सर N125 में एक आक्रामक डिजाइन है। जिसमें टॉप पर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ त्रिकोणीय एलईडी हेडलैम्प, टैंक एक्सटेंशन और 2-पीस सीट शामिल हैं। इसमें शार्प लाइन्स और कई फ्लोटिंग पैनल हैं, जो अनोखे लगते हैं। आगे की तरफ काफी विजुअल अपील है, लेकिन आगे की तुलना में टेल सेक्शन ज्यादा स्लीक है। 
विज्ञापन

फीचर्स
बजाज इस बाइक को दो वेरिएंट में पेश कर रहा है- एलईडी डिस्क और एलईडी डिस्क बीटी। बेस वेरिएंट में पतला रियर टायर, छोटा एलसीडी और पारंपरिक सेल्फ स्टार्टर है। टॉप स्पेक बाइक में बोल्ड कलर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ बड़ा एलसीडी, चौड़ा रियर टायर और साइलेंट स्टार्ट के लिए इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर या आईएसजी है। इसमें स्विचेबल ऑटो स्टार्ट/स्टॉप भी है, ताकि जितना संभव हो सके उतना ईंधन की बचत हो सके। 

Bajaj Pulsar N125 Motorcycle launched in India Know Price Features Specifications Details
Bajaj Pulsar N125 - फोटो : Bajaj Auto
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
शार्प बॉडीवर्क के नीचे एक बिल्कुल नया फ्रेम है, जो इंजन को एक स्ट्रेस्ड मेंबर के रूप में इस्तेमाल करता है। इसे टेलिस्कोपिक फोर्क और प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक द्वारा सस्पेंड किया गया है। बाइक 17 इंच के पहियों पर चलती है। जबकि ब्रेकिंग के लिए आगे की तरफ डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक मिलता है। CBS या कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम स्टैंडर्ड तौर पर उपलब्ध है। 

मुकाबला
भारतीय बाजार में अपने सेगमेंट में, बजाज पल्सर N125 बाइक का मुकाबला TVS Raider125 और Hero Xtreme 125R और कई अन्य मोटरसाइकिल से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed