{"_id":"69086b7cd75026d09c066aa1","slug":"bajaj-auto-sales-increased-by-8-percent-on-yearly-basis-in-october-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bajaj Auto: बजाज ऑटो ने जारी किए ब्रिक्री के आंकड़े, अक्तूबर में 8% की सालाना बढ़त दर्ज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bajaj Auto: बजाज ऑटो ने जारी किए ब्रिक्री के आंकड़े, अक्तूबर में 8% की सालाना बढ़त दर्ज
Mon, 03 Nov 2025 02:16 PM IST
सुयश पांडेय
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुयश पांडेय
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:16 PM IST
सार
बजाज ऑटो ने अक्तूबर 2025 में अपनी कुल बिक्री में 8% सालाना बढ़त दर्ज की है। कंपनी ने इस महीने घरेलू और एक्सपोर्ट दोनों मिलाकर 5,18,170 वाहनों की बिक्री की। बढ़त के बावजूद कंपनी के शेयर 0.25% गिरकर 8,872 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुए।
विज्ञापन
बजाज ने जारी किए अक्तूबर बिक्री के आंकड़े (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Bajaj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की अग्रणी दो-पहिया और तीन-पहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने अक्तूबर ऑटो सेल्स के आंकड़े जारी कर दिए हैं, कंपनी ने 2025 में अपनी कुल बिक्री में 8% सालाना बढ़त दर्ज की है। कंपनी ने इस महीने घरेलू और एक्सपोर्ट दोनों मिलाकर 5,18,170 वाहनों की बिक्री की, जबकि पिछले साल अक्तूबर 2024 में यह आंकड़ा 4,79,707 यूनिट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू बाजार में बिक्री 3% बढ़ी
कंपनी के बयान के अनुसार, घरेलू बाजार (जिसमें कमर्शियल व्हीकल्स शामिल हैं) में बजाज ऑटो की बिक्री 3% बढ़कर 3,14,148 यूनिट रही। अक्तूबर 2024 में कंपनी ने 3,03,831 यूनिट की बिक्री की थी। कंपनी के लिए घरेलू मांग में यह हल्की बढ़ोतरी त्योहारी सीजन और ग्रामीण इलाकों में बढ़ती दो-पहिया खरीद के चलते देखने को मिली है।
विज्ञापन
एक्सपोर्ट में मजबूत उछाल
अक्तूबर महीने में बजाज ऑटो के एक्सपोर्ट आंकड़ों में 16% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी ने 2,04,022 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 1,75,876 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुए थे। एक्सपोर्ट में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से लैटिन अमेरिका, अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया के बाजारों में बढ़ती मांग की वजह से आई है।
विज्ञापन