देश के प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माताओं में शामिल बजाज की ओर से 110 सीसी के सेगमेंट में प्लेटिना को नए सेफ्टी फीचर के साथ लॉन्च किया गया है। इस खबर में हम बाइक के अन्य फीचर्स की जानकारी के साथ ही इसकी कीमत की जानकारी भी दे रहे हैं।
सुरक्षित हुई प्लेटिना
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
बजाज की प्लेटिना पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित बाइक बन गई है। कंपनी की ओर से इस बाइक में एबीएस जैसा सेफ्टी फीचर जोड़ दिया है। इस फीचर के मिलने के बाद यह 100 और 110 सीसी के सेगमेंट की पहली ऐसी बाइक होगी जो एबीएस ऑफर करेगी।
यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
एबीएस से होगा फायदा
3 of 7
For Reference Only
- फोटो : bajaj auto
एंटी ब्रेक सिस्टम के कारण यह फायदा होगा कि जब भी अचानक ब्रेक लगाए जाएंगे तो बाइक पूरी तरह से कंट्रोल में रहेगी जिससे हादसा होने का खतरा काफी कम हो जाएगा। इसके साथ ही बाइक को पूरी तरह से रोकने में भी पहले के मुकाबले कम समय लगेगा।
यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशान
बजाज मोटरसाइकिल के प्रेजिडेंट ने कही यह बात
4 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
नई प्लेटिना 110 एबीएस के लॉन्च के मौके पर कंपनी के मोटरसाइकिल डिविजन के प्रेजिडेंट सारंग कनाडे ने कहा कि भारत में दुनिया भर में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें से 45 फीसदी दुर्घटनाएं दो पहिया वाहन से होती हैं। भारतीय उपभोक्ता के बारे में हमारी समझ बताती है कि कम्यूटर सवारों को अक्सर पैनिक ब्रेकिंग स्थिति का सामना करना पड़ता है। नई प्लेटिना 110 एबीएस के साथ, हम अचानक आने वाली स्थितियों में भी सवारों को पूरा नियंत्रण देना चाहते हैं। हमें विश्वास है कि दो पहिया सवार जो कठिन राइडिंग परिस्थितियों का सामना करते हैं, वे अपने और अपने प्रियजनों को सर्वश्रेष्ठ ब्रेकिंग तकनीक के साथ सुरक्षित रखने के लिए प्लेटिना 110 एबीएस को खरीदने पर विचार करेंगे।
यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
कैसा है इंजन
5 of 7
For Reference Only
- फोटो : bajaj auto
बाइक के इंजन की बात करें तो इसमें 115.45 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड फ्यलू इंजेक्टिड इंजन मिलेगा जिससे 8.6 बीएचपी और 9.81 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होगा। बाइक को पांच गियर वाले ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान