Bajaj Auto की बिक्री में आई गिरावट, अब लाएगी नई Pulsar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की टॉप टू-व्हीलर निर्माता बजाज ऑटो ने जून महीने की बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं। बजाज ऑटो की डोमेस्टिक सेल्स में गिरावट आई है। कंपनी ने जून महीने में 1,99,340 बाइक्स बेचीं, वहीं पिछले साल जून महीने में ही कंपनी ने 2,00,949 बाइक्स की बिक्री की थी। लिहाजा बजाज ऑटो की बाइक्स की बिक्री में इस बार 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। कुल मिला कर कहा जा सकता है कि अभी भी ऑटो सेक्टर पर से मंदी के बादल हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही राहत मिलेगी।
एक्सपोर्ट में किया कमाल
नए मॉडल से मिलेगा फायदा
वहीं बजाज अब Pulsar NS200 को फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ लांच करने की तैयारी में हैं। इसे इस साल के अंत तक लांच किया जायेगा। इंजन की बात करें तो मौजूदा Pulsar NS200 में 199.5सीसी, लिक्विड-कूल्ड, 4-वॉल्व, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन लगा है, जो 9500 आरपीएम पर 23.5एचपी की पावर और 8000 आरपीएम पर 18.3 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। नई पल्सर में कंपनी फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी और BS-6 इंजन का इस्तेमाल करेगी। माना जा रहा है कि बाइक के लुक्स को थोड़ा बेहतर करने के लिए इसमें नए ग्राफिक्स का सहारा लिया जायेगा। इसके अलावा नए मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा होगी, फ़िलहाल मौजूदा मॉडल की कीमत 1.12 लाख रुपये है।