फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Automobile companies will focus on Make in India and Automation

लॉकडाउन खत्म होने के बाद ऑटो कंपनियों को रहेगा शोरूम्स में ग्राहकों की वापसी का इंतजार

Sat, 18 Apr 2020 01:22 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 18 Apr 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Automobile companies will focus on Make in India and Automation
automobile sector - फोटो : Social

नॉमुरा रिसर्च इंस्टीट्यूट कंसल्टिंग एंड सॉल्यूशन्स इंडिया की जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को मजदूरों के लिए प्लांट में ही रुकने, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही डिजिटलाइजेशन में निवेश करने जैसे कदम उठाने होंगे। लॉकडाउन के बाद मेक इन इंडिया और ऑटोमेशन पर भी जोर देना होगा। 

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर संकट से गुजर रही ऑटो पार्ट्स निर्माता कंपनियों के लिए यह एक मौका भी है। ताकि वे वैश्विक तौर पर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर चीन का विकल्प बन सकें। दुनिया भर में आए आर्थिक संकट को देखते हुए देश की मजबूत कंपनियां दूसरे देशों की फर्मों और टेक्नोलॉजी को खरीद सकती हैं। वहीं ऐसा करने से दूसरे देशों का विकल्प बनने के लिए स्थिति अधिक मजबूत होगी और मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा।     

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि ऑटो इंडस्ट्री सबसे ज्यादा रोजगार देने वाली इंडस्ट्री है। लेकिन फिलहाल लॉकडाउन के चलते मंदी के दौर से गुजर रही है। आने वाले महीनों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। क्योंकि माना जा रहा है कि लॉकडाउन के बाद भी ग्राहक जल्दी से शोरूम लौटने वाले नहीं है।  

विज्ञापन

सोसाइटी ऑफ इंडयिन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों के मुताबिक ऑटो सेक्टर की मार्च महीने की पैसेंजर वाहनों की बिक्री में 51 फीसदी की कमी आई है। जबकि मार्च 2019 में 2.91 लाख गाड़ियों की बिक्री हुई थी। वहीं मार्च 2020 में यह आंकड़ा 1.43 लाख पर ही सिमट कर रह गया। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के मुताबिक ऑटो कंपनियां रोजाना 2300 करोड़ रुपये का नुकसान झेल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed