फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto Sector Becomes Growth Engine For Indian Economy Shares 15% Of GDP

Auto Sector: भारत की जीडीपी का इंजन बना ऑटो सेक्टर, 3 करोड़ लोगों को देता है रोजगार, दुनिया का तीसरा बड़ा ऑटो

Sat, 11 Jan 2025 07:31 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sat, 11 Jan 2025 07:31 AM IST
सार

भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने हाल ही में जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ऑटोमोटिव इंडस्ट्री का दर्जा हासिल किया है। अब भारत से आगे सिर्फ अमेरिका और चीन हैं।

विज्ञापन
Auto Sector Becomes Growth Engine For Indian Economy Shares 15% Of GDP
Car Showroom - फोटो : iStock

विस्तार

जल्द ही देश में एक ऐसा मौका आने वाला है, जब भविष्य की कारों और मोबिलिटी के नए आयाम सामने होंगे। इस महीने शुरू हो रहा ऑटो एक्सपो 2025 (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो) सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि देश की ऑटो इंडस्ट्री की ताकत का प्रदर्शन भी करेगा। क्या आपने कभी सोचा है कि ऑटो सेक्टर किसी भी देश के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों है? भारत में यह न केवल 3 करोड़ लोगों को रोजगार देता है, बल्कि देश की जीडीपी को रफ्तार देने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भारत का नाम भी रोशन करता है।
विज्ञापन


दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ऑटो इंडस्ट्री
भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने हाल ही में जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ऑटोमोटिव इंडस्ट्री का दर्जा हासिल किया है। अब भारत से आगे सिर्फ अमेरिका और चीन हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में इस बात पर जोर दिया था कि भारत का ऑटो सेक्टर दुनिया में नंबर-1 बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यह सफर सातवें स्थान से तीसरे स्थान तक हाल के कुछ वर्षों में ही पूरा हुआ है, जो देश की प्रगति और पोटेंशियल को दर्शाता है।
विज्ञापन

Auto Sector Becomes Growth Engine For Indian Economy Shares 15% Of GDP
Audi Q7 Luxury Car - फोटो : Audi India
भारत की जीडीपी की रीढ़ बना ऑटो सेक्टर
भारत के ऑटो सेक्टर का योगदान देश की अर्थव्यवस्था में बेहद खास है। देश की कुल जीडीपी में ऑटो सेक्टर की हिस्सेदारी लगभग 7% है, जबकि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की जीडीपी में यह 40% का बड़ा हिस्सा रखता है। यही नहीं, यह सेक्टर भारत के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक है।

सरकार की कमाई में भी इस सेक्टर का अहम योगदान है। जीएसटी से होने वाली कुल आय का 14-15% हिस्सा ऑटो इंडस्ट्री से आता है। यानी अगर जीएसटी से 100 रुपए कमाए जाते हैं, तो उसमें से 15 रुपए सिर्फ इस सेक्टर से आते हैं। इसके अलावा, ऑटो इंडस्ट्री का कुल मार्केट साइज 20 से 22 लाख करोड़ रुपए का है, जो इसे भारत के सबसे बड़े उद्योगों में से एक बनाता है।

Auto Sector Becomes Growth Engine For Indian Economy Shares 15% Of GDP
MG Windsor - फोटो : JSW MG Motor India
रोजगार का मजबूत स्तंभ
भारत का ऑटो सेक्टर देशभर में लगभग 3 करोड़ लोगों को रोजगार प्रदान करता है। इसमें मैन्युफैक्चरिंग, सेल्स, सर्विस, और सप्लाई चेन जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। यह न केवल लोगों की आजीविका का जरिया है, बल्कि देश की सामाजिक-आर्थिक संरचना को भी मजबूत करता है।

वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान
ऑटो सेक्टर न केवल घरेलू स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी भारत का नाम ऊंचा कर रहा है। भारत आज दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैक्टर और थ्री-व्हीलर्स बनाने वाला देश है। दोपहिया वाहनों के उत्पादन में भारत का स्थान दूसरा है। इसके अलावा, जेसीबी जैसे कंस्ट्रक्शन उपकरणों के मामले में भारत तीसरा सबसे बड़ा बाजार है।
विज्ञापन

Auto Sector Becomes Growth Engine For Indian Economy Shares 15% Of GDP
Car Service - फोटो : Freepik
पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा निर्माता है। यह उपलब्धियां इस बात का सबूत हैं कि भारत का ऑटो सेक्टर न केवल घरेलू बाजार की जरूरतें पूरी कर रहा है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ रहा है। ऑटो सेक्टर के विकास की यह कहानी यहीं नहीं रुकती। ऑटो एक्सपो 2025 जैसे आयोजन देश में नई तकनीकों, इलेक्ट्रिक वाहनों और भविष्य की मोबिलिटी सॉल्यूशंस को सामने लाने का जरिया बनेंगे। भारत का यह सेक्टर आने वाले वर्षों में और भी बड़े मुकाम हासिल करने की क्षमता रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed