फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Yamaha will launch new mt 15 bike in india, here is the details

Yamaha India की कल भारत में लॉन्च होगी यह दमदार बाइक ( Mt15 )

Thu, 14 Mar 2019 06:10 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Thu, 14 Mar 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
Yamaha will launch new mt 15 bike in india, here is the details
Yamaha MT-15

यामाहा भारत में अपनी स्ट्रीटफाइटर बाइक MT15 को 15 मार्च यानी कल लॉन्च करने जा रही है इस बाइक का फ्रंट लुक देखने में बेहद ही आक्रामक है। सामने से देखने पर यह बाइक किसी ऑटोबॉट जैसी दिखाई देती है।150 सीसी वाली यामाहा एमटी15 में मोनोफोकस एलईडी हेडलैंप और सिंगल सीट लेआउट दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 110/70 टायर साइज के साथ 17 इंच स्पोक अलॉय व्हील और पीछे 140/70 साइज के टायर दिए जा सकते हैं। यामाहा Mt 15 की लंबाई 2020 एमएम, 800 एमएम चौड़ाई और 1070 एमएम ऊंचाई है। इसका व्हीलबेस 1335 एमएम का है।  
विज्ञापन

 

Yamaha will launch new mt 15 bike in india, here is the details
Yamaha MT15

Yamaha MT15 सीट की ऊंचाई 810 एमएम, ग्राउंड क्लीयरेंस 160 एमएम और टर्निंग रेडियस 2.4 मीटर है। बाइक का वजन 288 किग्रा है। इसकी टॉप स्पीड 130 किमी प्रति घंटा है। Yamaha MT15 ग्रे-ब्लैक, ब्लू-ब्लैक, ऑल ब्लू और ऑल ब्लैक रंग में मिलेगी। Yamaha MT15 में वहीं R15 V3 वाला 155सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर वैरियेबल वॉल्व कैमशॉफ्ट टाइमिंग के साथ एक्चुएशन इंजन दिया गया है।

6 स्पीड ट्रांसमिशन वाला यह इंजन 10 हजार आरपीएम पर 19 बीएचपी की पॉवर और 8500 आरपीएम पर 15 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन में फ्यूल इंजेक्शन, सिंगल ओवरहेड कैमशॉफ्ट के साथ फोर वॉल्व हेड, डुअल चैनल एबीएस मिलेगा। यामाहा की इस नइर् बाइक की कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed