फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Yamaha MT-15 prices rise again, motorcycle costing 1000 rupees more than before.

तीन महीनों में दूसरी बार महंगी हुई Yamaha MT-15, कंपनी ने 1000 रुपये बढ़ाई कीमतें

Tue, 18 Aug 2020 07:17 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 18 Aug 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
Yamaha MT-15 prices rise again, motorcycle costing 1000 rupees more than before.
Yamaha MT-15 ABS-1 - फोटो : Yamaha
Yamaha ने अपनी बीएस6 कंप्लाएंट वाली Yamaha MT-15 की कीमतों को फिर से बढ़ा दिया है। इस साल यह दूसरा मौका है जब कंपनी ने फिर से MT-15 की कीमतों को बढ़ा दिया है। कंपनी ने इसी साल मई महीने में सबसे पहले इसकी कीमतों को बढ़ाया था। उस समय इस बाइक की कीमतों में कंपनी की तरफ से 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद इसके ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट्स की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,38,900 रुपये हो गई थी। वहीं, इसके वरमिलियन कलर वेरिएंट की कीमत 1,39,900 रुपये हो गई थी।
विज्ञापन


अब कंपनी ने फिर से इसकी कीमतों में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब Yamaha MT-15 की शुरुआती कीमत 1,39,900 रुपये हो गई है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 1,40,900 रुपये तक जाती है।
विज्ञापन


 

Yamaha MT-15 में पावर के लिए बीएस6 कंप्लाएंट वाला 155 सीसी, लिक्विड कूल्ड, 4-स्ट्रोक, DOHC, 4-वाल्व, सिंगल सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है।

इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो Yamaha MT-15 का इंजन 1000 आरपीएम पर 8.5 PS की मैक्सिमम पावर और 8,500 आरपीएम पर 13.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
 

Yamaha MT-15 के फ्रंट में 282 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS फीचर दिया है। वहीं, इसके सस्पेंशन फीचर्स की बात करें तो MT-15 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क दिया गया है। वहीं, इसके रियर में मोनोशॉक सेटअप दिया गया है।



 
विज्ञापन

Yamaha MT-15 की कीमतों को क्यों बढ़ाया गया इसको लेकर कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि ग्लोबल बाजार के बदलते हालात और कच्चे सामान का महंगा होना बढ़ी कीमतों का कारण हो सकते हैं। बता दें कि यामाहा इंडिया ने अपनी MT15 के साथ R15, FZ25, FZ FI और FZS FI की ऑन लाइन बिक्री शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed