फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Apache और Ktm Duke को टक्कर देने आ गई है यामाहा की नई बाइक Mt-15, पढ़ें पूरी डिटेल

Mon, 18 Mar 2019 11:12 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Mon, 18 Mar 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
Yamaha mt 15 launched in india , know in details about this motorcycle
yamaha Mt15

भारत में यामाहा इंडिया (Yamaha India) ने अपनी नई Mt-15 को लॉन्च किया है। यामाहा की यह स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिल एमटी रेंज की सबसे नई और सस्ती बाइक है। बता दें, एमटी सीरीज की बाइक अब तक भारत में केवल MT-09 थी, जो CBU रूट के जरिए भारत में आती है। इस नई बाइक एमटी -15 की कीमत कंपनी ने 1.36 लाख रुपये रखी है।

Yamaha mt 15 launched in india , know in details about this motorcycle
Yamaha MT15

नई यामाहा Mt-15 में 155 सीसी का लिक्विड कूल्ड SOHC इंजन वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन के साथ मिलता है, जो 19 बीएचपी की पावर और 14.7 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है, बाइक 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। MT-15 में सिंगल चैनल ABS यूनिट के साथ 282 मिमी फ्रंट डिस्क ब्रेक भी दिया गया है।

 

Yamaha mt 15 launched in india , know in details about this motorcycle
Yamaha MT15
यामाहा Mt-15 को तैयार करने में डेल्टाबॉक्स का इस्मताल किया गया है। इस बाइक के फ्रंट में लगा मर्गाड R15 वाला ही दिया गया है। बाइक के रियर में स्विंगार्म माउंटेड लिंक संस्पेशन मिलता है। यामाहा एमटी 15 में 17 इंच के व्हील्स, ब्रेकिंग के लिए फ्रंट पर 282 एमएम का डिस्क और रियर में 220 एमएम का डिस्क ब्रेक मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yamaha mt 15 launched in india , know in details about this motorcycle
Yamaha MT15

बाइक के डिजाइन को देखने में यह फ्रंट से बेहद ही आक्रामक लगता है। इसके फ्रंट में Bi-फंक्शनल LED हैडलैंप्स दिए गए हैं। वहीं रियर में एक छोटी टेल के साथ एलईडी हैडलैंप्स दिए गए है। बाइक में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ गियर शिफ्ट इंडीकेटर मिलते हैं।

विज्ञापन
Yamaha mt 15 launched in india , know in details about this motorcycle
Yamaha MT15

बात करें मुकाबले की तो कीमत और परफॉर्मेंस के मामले में नई यामाहा एमटी -15 टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4 वी और केटीएम 125 ड्यूक को टक्कर देगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed