{"_id":"5fa150670f9e307a047c96e5","slug":"yamaha-motor-sales-up-31-in-festive-season-60176-vehicles-sold-in-october","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में बढ़ी Yamaha Motor की 31% बढ़ी बिक्री, अक्तूबर महीने में बेचे 60176 वाहन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
त्योहारी सीजन में बढ़ी Yamaha Motor की 31% बढ़ी बिक्री, अक्तूबर महीने में बेचे 60176 वाहन
Tue, 03 Nov 2020 06:13 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 03 Nov 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
Yamaha Fascino 125 FI BS6
- फोटो : Yamaha Motor
यामाहा मोटर इंडिया (Yamaha Motor India) के वाहनों की त्योहारी सीजन में बंपर खरीदारी हो रही है। कंपनी ने बताया है कि अक्टूबर 2019 के 46082 वाहनों की तुलना में अक्टूबर 2020 में कुल बिक्री 31 फीसदी बढ़कर 60176 वाहनों की रही। कोरोना वायरस महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन के खुलने के बाद से कंपनी की कुल बिक्री में पिछले चार महीनों से लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
2020 में यामाहा ने जुलाई, 2019 की तुलना में जुलाई, 2020 में बिक्री में 4.3 फीसदी, अगस्त, 2019 की तुलना में अगस्त, 2020 में 14.8 फीसदी और सितंबर, 2019 की तुलना में सितंबर, 2020 में 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की।
विज्ञापन
कंपनी को उम्मीद है कि नवंबर में त्योहारों के मौसम में बिक्री और बेहतर होगी। यामाहा को भरोसा है कि नवरात्र से शुरू होकर दीवाली और क्रिसमस तक चलने वाले त्योहारी सीजन में वाहनों की कुल मांग बढ़ेगी। इससे पहले यामाहा ने सितंबर 2020 में 63052 यूनिट्स की बिक्री की थी, जो सितंबर 2019 की तुलना में 17 फीसदी ज्यादा था।
विज्ञापन
जुलाई में 4.3 फीसदी बढ़ी बिक्री
यामाहा मोटर इंडिया ने जुलाई 2020 में कुल 49,989 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, जुलाई 2019 में कंपनी ने कुल 47,918 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल से इसकी तुलना की जाए तो जुलाई महीने में यामाहा की बिक्री में 4.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
अगस्त में 14.8 फीसदी बढ़ी बिक्री
यामाहा मोटर इंडिया ने अगस्त 2020 में कुल 60,505 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, अगस्त 2019 में कंपनी ने कुल 52706 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल से इसकी तुलना की जाए तो अगस्त महीने में यामाहा की बिक्री में 14.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
यामाहा की लाइनअप
- 125 सीसी सेगमेंट में कंपनी के Fascino, Ray ZR और Ray ZR Street Rally बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
- 150 सीसी सेगमेंट में कंपनी के R15 Version 3.0 और MT-15, FZ FI और FZS FI वर्जन बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
- 150 सीसी सेगमेंट में कंपनी के FZ 25 और नई FZS 25 बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।