Yamaha Mt-15 भारत में लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यामाहा इंडिया (Yamaha India) ने भारत में अपनी नई यामाहा एमटी -15 को आज लॉन्च कर दिया है। जिसकी कीमत 1.36 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।यामाहा की यह स्ट्रीट-फाइटर मोटरसाइकिल यामाहा इंडिया की एमटी रेंज के लिए सबसे नई और सबसे सस्ती बाइक है। इस सीरीज में अब तक केवल MT-09 थी, जो CBU रूट के जरिए भारत में आती है।
यामाहा के चल रहे कॉल ऑफ द ब्लू अभियान के हिस्से के रूप में नया एमटी -15 मॉडल पेश किया है जिसके तहत यामाहा की भारत में 3 मोटरसाइकिल श्रृंखला आर सीरीज, एफजेड सीरीज और अब एमटी सीरीज हो गई हैं। कीमत और परफॉर्मेंस के मामले में नई यामाहा एमटी -15 टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4 वी और केटीएम 125 ड्यूक को टक्कर देगी।
इंडोनेशिया में बेचे जाने वाले MT-15 की तुलना में, भारत में लॉन्च हुआ मॉडल कई बदलावों के साथ आता है,इस बाइक का फ्रंट लुक देखने में बेहद ही आक्रामक है। यामाहा एमटी15 में मोनोफोकस एलईडी हेडलैंप और सिंगल सीट लेआउट दिया गया है। MT-15 दो रंग विकल्पों डार्क मैट ब्लू और मेटालिक ब्लैक में बाजार में आएगी।
नई यामाहा एमटी -15 में 155 सीसी का लिक्विड कूल्ड SOHC इंजन मिलता है, जो 19 बीएचपी की पावर और 14.7 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है, बाइक 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। MT-15 में सिंगल चैनल ABS यूनिट के साथ 282 मिमी फ्रंट डिस्क ब्रेक भी दिया गया है।