ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ Yamaha FZS-FI का विंटेज एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यामाहा इंडिया (Yamaha India) ने अपनी लोकप्रिय बाइक FZS-FI का विंटेज एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। दरअसल Yamaha FZ ने भारतीय बाजार में 10 साल पूरे कर लिए हैं। इसी खुशी में कंपनी ने इसका विंटेज एडिशन लॉन्च किया है। इस स्पेशल एडिशन में विंटेज ग्राफिक्स के साथ लेदर फिनिश सिंगल पीस टू लेवल सीट दी गई है, जो इसकी खासियत को और बढ़ा रही है। FZS FI के विंटेज एडिशन में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है, जहां ‘यामाहा मोटरसाइकिल कनेक्ट एक्स’ एप्लीकेशन के जरिए ग्राहक अपने स्मार्टफोन से बाइक को कनेक्ट कर सकेंगे।
इस मौके पर यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन मोतोफुमी शितारा ने कहा, ‘हम भारतीय ग्राहकों को मोटरसाइकिलिंग का बेहतर अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज हमने ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसी खूबियों के साथ FZS FI का विंटेज एडिशन लॉन्च किया है। हम आगे भी बाइकिंग के शौकीन लोगों को ऐसे उत्साहजनक अनुभव देते रहेंगे। इसी क्रम में हम अपनी पूरी मोटरसाइकिल लाइनअप को निखार रहे हैं।’
- Answer Back (आंसर बैक): इस फीचर की मदद से बाइक के इंडिकेटर्स जलने लगेंगे और हॉर्न बजने लगेगा।
- E-Lock (ई-लॉक): फीचर की मदद से आप अपनी बाइक को लॉक कर सकते हैं। इससे आप अपनी बाइक को चोरी होने से बचा सकते हैं।
- Locate my Bike (लॉक माय बाइक): इस फीचर का इस्तेमाल करने पर बाइक के इंडीकेटर्स लगातार 10 सेकंड्स तक जलते रहेंगे।
- Hazard (हजार्ड): जैसे ही बाइक पर कोई खतरा महसूस होता है, यह फीचर सतर्क कर देता है। सभी चार इंडिकेटर्स लगातार ब्लिंक करना शुरू कर देते हैं।
- Riding History (राइडिंग हिस्ट्री): ग्राहक इस फीचर के जरिए सभी ट्रिप्स की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
- Parking Record (पार्किंग रिकॉर्ड): इस फीचर की मदद से आप जहां हैं वहां से अपनी बाइक तक की लोकेशन का रूट मैप देख सकते हैं।