फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Yamaha Fascino 125 FI BS6 vs Hero Destini 125 BS6 which one is cheapest and stylish scooter for you

Yamaha Fascino 125 FI और Hero Destini 125 में कौन है सबसे दमदार और सस्ती BS-6 स्कूटर?

Mon, 17 Feb 2020 10:12 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 17 Feb 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Yamaha Fascino 125 FI BS6 vs Hero Destini 125 BS6 which one is cheapest and stylish scooter for you
Yamaha Fascino 125 FI BS6 vs Hero Destini 125 BS6 - फोटो : Amar Ujala

अगर आप BS-6 इंजन वाला स्टाइलिश स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज की हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है, क्योंकि आज हम आपके लिए  Yamaha Fascino 125 FI BS-6 और Hero Destini 125 BS6 जैसे दो दमदार स्कूटर्स लेकर आए हैं। इन स्कूटर्स में आपको 125 सीसी का इंजन मिलता है। सबसे खास बात यह है कि ये दोनों ही स्कूटर्स BS-6 इंजन से लैस है। आज हम आपको इन दोनों ही स्कूटर्स के इंजन, परफॉर्मेंस, सस्पेंशन, डायमेंशन और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में कौन सा स्कूटर सबसे परफेक्ट है। तो डालते हैं एक नजर 

विज्ञापन

इंजन

  • Yamaha Fascino 125 FI में BS-6 नॉर्म्स वाला नया 125 सीसी का ब्लू कोर सिंगल-सिलिंडर, एयर कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 2-वाल्व, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया है।
  • Hero Destini 125 BS6 में 125 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परफॉर्मेंस

  • Yamaha Fascino 125 FI का इंजन 6500 आरपीएम पर 8.2 PS की मैक्सिमम पावर और 5000 आरपीएम पर 9.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • Hero Destini 125 BS6 का इंजन 7000 आरपीएम 9 Bhp की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 10.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। BS4 मॉडल के मुकाबले BS-6 में 11 फीसदी ज्यादा माइलेज मिलता है।
विज्ञापन

फ्रंट सस्पेंशन

  • Yamaha Fascino 125 FI के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। 
  • Hero Destini 125 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक हाईड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया है। 

रियर सस्पेंशन

  • Yamaha Fascino 125 FI के रियर में यूनिट स्विंग सस्पेंशन दिया है।
  • Hero Destini 125 के रियर में सिंगल क्वाइल स्प्रिंग हाईड्रॉलिक टाइप दिया है।

डायमेंशन

  • Yamaha Fascino 125 FI की लंबाई 1920 मिलीमीटर, चौड़ाई 685 मिलीमीटर और ऊंचाई 1150 मिलीमीटर है। इसका मिनिमम ग्राउंड क्लियरेंस 145 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 780 मिलीमीटर है।
  • Hero Destini 125 की लंबाई 1809 मिलीमीटर, चौड़ाई 729 मिलीमीटर, ऊंचाई 1154 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1245 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 155 मिलीमीटर है।

कीमत

  • Yamaha Fascino 125 FI की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 66,430 रुपये है।
  • Hero Destini 125 BS-6 मॉडल की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 64,310 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed