{"_id":"60b60cf1912a7a703a342050","slug":"yamaha-bikes-become-cheaper-yamaha-india-has-announced-price-cut-for-its-two-models-yamaha-fz-25-and-yamaha-fzs-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कीमत में कटौती: यामाहा ने अपनी दो लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक की कीमत घटाई, जानें कितनी हुई सस्ती","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कीमत में कटौती: यामाहा ने अपनी दो लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक की कीमत घटाई, जानें कितनी हुई सस्ती
Tue, 01 Jun 2021 04:03 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 01 Jun 2021 04:03 PM IST
सार
दोपहिया बनाने वाली दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Yamaha India (यामाहा इंडिया) ने अपनी दो लोकप्रिय मोटरसाइकिलों की कीमतें घटाने का एलान किया है। यामहा की FZ 25 और FZS 25 स्पोर्ट्स बाइक की कीमतों में कटौती कर दी गई है।
विज्ञापन
Yamaha FZ 25
- फोटो : Yamaha
विस्तार
हाल के दिनों में विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियां ने अपने वाहनों की कीमत बढ़ाई है। लेकिन दोपहिया बनाने वाली दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Yamaha India (यामाहा इंडिया) ने अपने दो लोकप्रिय मोटरसाइकिलों की कीमतें घटाने का एलान किया है। यामहा इंडिया ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा है कि उसकी FZ 25 और FZS 25 स्पोर्ट्स बाइक की कीमतों में कटौती कर दी गई है। जिसके बाद इन बाइक्स की कीमत में 19,300 रुपये तक सस्ती हो गई है।
क्या है नई कीमत
Yamaha FZ 25 की दिल्ली में नई एक्स-शोरूम कीमत 1,34,800 रुपये है और Yamaha FZS 25 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,39,300 रुपये है। कीमत कम किए जाने से पहले, FZ 25 और FZS 25 की कीमत क्रमश: 1,53,600 रुपये और 1,58,600 रुपये थी। बता दें कि यामहा ने पिछले साल फरवरी में FZ 25 और FZS 25 बाइक्स को पहली बार प्रदर्शित किया था। जिसके बाद जुलाई में इसे लॉन्च किए जाने के साथ ही इनकी बिक्री शुरू हो गई। कीमत कम करने के अलावा दोनों मोटरसाइकिलों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनमें स्टाइल, स्टैंडर्ड फीचर्स और इंजन पहले की तरह ही मिलना जारी रहेगा।

इसलिए कम हुई कीमत
यामाहा ने एक बयान में कहा कि दोपहिया वाहन निर्माता ने इनपुट कॉस्ट में आई कमी के कारण FZ 25 और FZS 25 मोटरसाइकिलों की कीमतों को कम करने में कामयाबी हासिल की है। इसका लाभ ग्राहकों तक पहुंचाया गया है। इनपुट लागतों में कमी आने के कारण इन दोनों बाइक्स की कीमत में बदलाव किया गया है। कीमत में कमी के साथ, यामाहा को इन दोनों मोटरसाइकिलों की बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
इंजन और फीचर्स
यामाहा FZ 25 और FZS 25 इन दोनों बाइक्स में 249 cc सिंगल-सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 20.5 bhp का पावर और 20 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसके साथ ही इन बाइक्स में मल्टी फंक्शन LCD इंस्ट्रमेंट पैनल, साइड स्टैंड कट् ऑफ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
नई लॉन्चिंग की तैयारी
यामाहा इंडिया फिलहाल नई FZ-X बाइक को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस समय इस नए मॉडल की टेस्टिंग पहले से ही चरण में है। इसके अलावा, इस दिग्गज मोटरसाइकिल ब्रांड ने हाल ही में भारत में 'ट्रेसर' सब-ब्रांड को रजिस्टर कराया है। इससे यह इशारा मिलता है कि जापानी दोपहिया वाहन निर्माता देश में अपने Tracer 700 (ट्रेसर 700) और Tracer 900 (ट्रेसर 900) मॉडल को लॉन्च कर सकती है।
इन दोनों मोटरसाइकिलों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहले से ही बिक्री जारी है। यह एक दिलचस्प बात हो सकती है क्योंकि कंपनी के पोर्टफोलियो में फिलहाल कोई मल्टी-सिलेंडर मोटरसाइकिल नहीं है।
इन दोनों मोटरसाइकिलों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहले से ही बिक्री जारी है। यह एक दिलचस्प बात हो सकती है क्योंकि कंपनी के पोर्टफोलियो में फिलहाल कोई मल्टी-सिलेंडर मोटरसाइकिल नहीं है।