फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   xiaomi ninebot c30 electric scooter price in india electric vehicles

Xiaomi Ninebot C30 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Mon, 27 Jul 2020 08:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 27 Jul 2020 08:05 PM IST
सार

  • फुल चार्जिंग के बाद यह स्कूटर 35 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर है।
  • खास बात यह है कि इस स्कूटर को चलाने के लिए चीन में ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 

विज्ञापन
xiaomi ninebot c30 electric scooter price in india electric vehicles
Xiaomi Ninebot C30 Electric Scooter - फोटो : Xiaomi

विस्तार

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को दुनियाभर की सरकारें बढ़ावा दे रही है और इसका वैश्विक बाजार बड़ा हो रहा है। इसी क्रम में चीन की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स निर्माता कंपनी Xiaomi ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। शाओमी ने Xiaomi Ninebot C30 इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपने घरेलू बाजार चीन में लॉन्च किया है। Ninebot C30 को सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर कहा जा सकता है। इसकी कीमत 3,599 युआन यानी करीब 38,000 रुपये है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में शाओमी Ninebot C30 स्कूटर के माध्यम से अपनी दावेदारी पेश कर रही है। Xiaomi Ninebot C30 इलेक्ट्रिक स्कूटर के जरिए कंपनी युवाओं को लक्ष्य बना रही है। इस सेगमेंट में कम कीमत के कारण यह स्कूटर के अन्य उत्पादों को चुनौती देगा। 
विज्ञापन

पावर
Xiaomi Ninebot स्कूटर में 400W का मोटर मिलता है। यह मोटर 40Nm टॉर्क जेनरेट करता है। फुल चार्जिंग के बाद यह स्कूटर 35 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर है। खास बात यह है कि इस स्कूटर को चलाने के लिए चीन में ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ब्रेकिंग की बात करें तो स्कूटर में फ्रंट के लिए सिंगल डिस्क ब्रेक और रियर के लिए ड्रम ब्रेक मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैटरी 
Xiaomi Ninebot स्कूटर में रिमूवेबल बैटरी दी गई हैं। स्कूटर की बैटरी को खोलकर चार्जिंग के लिए आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। इस सीरीज में शाओमी के तीन और स्कूटर C40, C60 और C80 भी उपलब्ध हैं। ये सभी मॉडल C30 का अपग्रेडेड वर्जन हैं। शाओमी के ये सभी मॉडल्स C30 से ज्यादा रेंज देते हैं। 
विज्ञापन

भारत में कब होगा लॉन्च
Xiaomi Ninebot C30 इलेक्ट्रिक स्कूटर को अभी सिर्फ चीन के बाजार में ही लॉन्च किया गया है। अन्य बाजारों में इसे लॉन्च करने के बारे में शाओमी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। भारत के स्मार्टफोन बाजार में शाओमी की बड़ी हिस्सेदारी है, लिहाजा ऐसी उम्मीद है कि वह अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च करे। दुनिया में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर ऑटोमोबाइल सेक्टर भी अब प्रदूषण रहित वाहन बनाने की ओर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed