{"_id":"58a2eb3b4f1c1b4f54d85687","slug":"worldwide-sales-of-toyota-hybrids-surpass-10-million-units","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी दुनिया में 1 करोड़ हाइब्रिड बेचकर टोयोटा ने सबको चौंकाया ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
पूरी दुनिया में 1 करोड़ हाइब्रिड बेचकर टोयोटा ने सबको चौंकाया
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Feb 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
टोयोटा पूरी 34 अलग हाइब्रिड मॉडलों को दुनिया के 90 देशों में बेच रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन ने घोषणा की है कि उसने अब तक उसने पूरी दुनिया में 31 जनवरी तक 10.5 मिलियन हाइब्रिड गाड़ियों की बिक्री की है। कंपनी के लिए यह एक माइलस्टोन इसलिए है क्योंकि ग्लोबल वार्मिंग से बचने का सोल्यूशन ढूंढ रही दुनिया में वातावरण को साफ रखने का यह एक आसान तरीका है। मौजूदा समय में बात करें तो टोयोटा दुनिया में सबसे ज्यादा हाइब्रिड वाहनों को बनाकर बेच रही है। भारत की बात करें तो कंपनी की मेड इन इंडिया कैमरी हाइब्रिड बहुत लोकप्रिय है।
अगस्त 1997 में लॉन्च कोस्टर हाइब्रिड ईवी और प्रायस दुनिया की पहली ऐसी कारें बनी थी जिन्हें आम लोगों के लिए बड़े पैमाने पर कंपनी ने तैयार किया था। इसके बाद से पूरी दुनिया से मिलने वाले ढेर सपोर्ट के साथ टोयोटा का हाइब्रिड तकनीकि मशहूर होती चली गई। बीते एक साल में कंपनी ने लगभग 15 लाख हाइब्रिड वाहनों को बेचा है। अप्रैल 2016 तक कंपनी ने पहली हाइब्रिड के लॉन्चिंग के बाद से 90 लाख गाड़ियों की बिक्री की थी। पूरी दुनिया में तेजी के साथ बढ़ रही हाइब्रिड कारों को देखते हुए आने वाले सालों में यह आंकड़ा और तेजी के साथ बढ़ेगा ऐसी उम्मीद की जा रही है।
भारत में टोयोटा दो हाइब्रिड कारें बेच रही है जिसमें प्रायस को कंपनी ने 2010 में पेश किया था तथा दूसरी 2013 में आई थी कैमरी हाइब्रिड। कैमरी हाइब्रिड को भारत में काफी अच्छा रिस्पॉंस मिला है। बहुत ही जल्द कंपनी प्रायस को फिर से सीबीयू रूट के तहत भारत में फिर से लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।