फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आ गई 'बुलेट ट्रेन' से भी तेज दौड़ने वाली कार, केवल 20.16 सेकंड में पकड़ती है 500 kmph की रफ्तार: देखें तस्वीर

Sat, 31 Oct 2020 02:36 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 31 Oct 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
World fastest car Bugatti Bolide Track Only Hypercar unveiled, catches 500 kmph in just 20.16 seconds
Bugatti Bolide Track Only Hypercar - फोटो : Bugatti
क्या आप रफ्तार के शौकीन हैं? जवाब अगर हां है, तो अगला सवाल यह है कि सबसे टॉप स्पीड वाली कौन सी कार आपको पसंद है? चलिए जवाब चाहे जो भी हो, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी रफ्तार आपके होश उड़ा देगी। हम बात कर रहे हैं Bugatti की Bolide Track-Only Hypercar कार की। लगातार कई टीज के बाद अब कंपनी ने अपनी ट्रैक ऑन्ली हाईपर कार से पर्दा हटा दिया है, जिसका नाम Bolide है। देखने में इसका लुक काफी शार्प है। मौजूदा समय में यह दुनिया की सबसे तेज और हल्की कॉन्सेप्ट कार है, जिसमें वेट-टू-पावर रेशिया 0.67 किलोग्राम प्रति हॉर्सपावर है।

रफ्तार

World fastest car Bugatti Bolide Track Only Hypercar unveiled, catches 500 kmph in just 20.16 seconds
Bugatti Bolide Track Only Hypercar - फोटो : Bugatti
सबसे पहले रफ्तार की बात करें तो इसकी टॉप स्पीड 500 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह कार महज,
  • 2.17 सेकंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। 
  • 4.36 सेकंड्स में 0-200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। 
  • 7.37 सेकंड्स में 0-300 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। 
  • 12.08 सेकंड्स में 0-400 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। 
  • 20.16 सेकंड्स में 0-500 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। 

परफॉर्मेंस

World fastest car Bugatti Bolide Track Only Hypercar unveiled, catches 500 kmph in just 20.16 seconds
Bugatti Bolide Track Only Hypercar - फोटो : Bugatti
इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Bugatti Bolide में 8-लीटर का W12 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 1825 bhp की मैक्सिमम पावर और 1850 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डायमेंशन

World fastest car Bugatti Bolide Track Only Hypercar unveiled, catches 500 kmph in just 20.16 seconds
Bugatti Bolide Track Only Hypercar - फोटो : Bugatti
डायमेंशन की बात करें तो इसकी ऊंचाई 995 मिलीमीटर है। यानी ऊंचाई के मामले में यह Bugatti Type 35 जैसी है।  वहीं, यह Chiron की तुलना में 300 मिलीमीटर फ्लैट है। इसका व्हीलबेस 2750 मिलीमीटर है। जबकि, इसकी चौड़ाई 1190 मिलीमीटर है।
विज्ञापन

बुलेट ट्रेन से भी तेज है Bugatti Bolide

World fastest car Bugatti Bolide Track Only Hypercar unveiled, catches 500 kmph in just 20.16 seconds
Bugatti Bolide Track Only Hypercar - फोटो : Bugatti
कंपनी ने इसे रेसिंग और स्पोर्ट्स दोनों ही फॉर्मेट में तैयार किया है। इसकी रफ्तार बुलेट ट्रेन से भी तेज है। बता दें कि यह एक कॉन्सेप्ट कार है। यानी अभी इसका प्रोडक्शन मॉडल आने में काफी समय है। इसके अलावा इसके कई फीचर्स अभी कागजों तक ही सीमित हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed