फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   world expensive car debuts at geneva motor show 2019, priced at rs 133 crore

इस कार पर चुकाना पड़ेगा 45 करोड़ रुपये का टैक्स, बनी दुनिया की सबसे महंगी कार

Tue, 12 Mar 2019 04:52 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Tue, 12 Mar 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
world expensive car debuts at geneva motor show 2019, priced at rs 133 crore
Bugatti La Voiture Noire-1

दुनिया की सबसे मंहंगी कार बनाने वाली Bugatti ने जिनेवा मोटर शो अब तक की सबसे मंहगी स्पोर्ट्स कार लॉन्च की है। बुगाती ने La Voiture Noire  कार को मोटर शो में पेश किया। इस कार की कीमत एक-दो करोड़ नहीं बल्कि सौ करोड़ से ज्यादा है। वहीं इस कार पर टैक्स भी करोड़ों में चुकाना होगा।

विज्ञापन

 

La Voiture Noire का फ्रेंच में मतलब होता है काली कार

world expensive car debuts at geneva motor show 2019, priced at rs 133 crore
Bugatti La Voiture Noire-6

बुगाती की La Voiture Noire  का फ्रेंच में मतलब होता है काली कार। La Voiture Noire अब तक की सबसे महंगी स्पोर्ट्स कार है, और कंपनी ने सिर्फ एक ही कार बनाई है। खबरें हैं कि फॉक्सवेगन के पूर्व सीईओ और चेयरमैन फर्डिनेंड पीच इसके पहले खरीदार हैं। फर्डिनेंड पीच 78 वर्षीय फर्डिनेंड पोर्श के पोते हैं, जिन्होंने फॉक्सवैगन बीटल को बनाया था। पीच ने 2015 में चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bugatti Chiron के शुरुआती मॉडल की कीमत करीब 21 करोड़ रुपये

world expensive car debuts at geneva motor show 2019, priced at rs 133 crore
Bugatti La Voiture Noire-4

रिपोर्ट्स के मुताबिक असल में इस कार की भारतीय रुपये में कीमत करीब तकरीबन 87.6 करोड़ रुपये है, और टैक्स लगाने के बाद ऑन रोड कीमत इसकी 133 करोड़ रुपये हो जाती है। इस कीमत में करीब 45 करोड़ रुपये का टैक्स भी शामिल है। गौरतलब है कि Bugatti Chiron के शुरुआती मॉडल की कीमत करीब 21 करोड़ रुपये पड़ती है।
 

विज्ञापन

हैंडक्राफ्टेड कार्बन फाइबर का बॉडी वर्क

world expensive car debuts at geneva motor show 2019, priced at rs 133 crore
Bugatti La Voiture Noire-2

इस कार में हैंडक्राफ्टेड कार्बन फाइबर का बॉडी वर्क किया गया है। डिजाइनिंग की बात करें, तो बंपर को बॉडी में ही शामिल किया गया है, वहीं विंड स्क्रीन को हेलमेट वाइजर की तरह डिजाइन किया गया है। La Voiture Noire  को 1930 में बनी बुगाती टाइप सी-57 एससी को रिकॉल करते हुए बनाया गया है। इस कार के कुछ ही मॉडल्स हैं और इन्हें La Voiture Noire यानि 'सिंपली ब्लैक' कहा जाता है।
 

8.0 लीटर का क्वॉड टर्बोचार्ज्ड W16 इंजन

world expensive car debuts at geneva motor show 2019, priced at rs 133 crore
Bugatti La Voiture Noire-5

इस कार में वही इंजन लगा है, जो शिरॉन स्पोर्ट में आता है। इमें 8.0 लीटर का क्वॉड टर्बोचार्ज्ड W16 इंजन लगा है, जो 1500 पीएस की पावर और 1600 एनएम का टार्क देता है। मात्र 2.5 सेकेंड में यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 420 किमी प्रति घंटा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed