फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   With the help of these four things you can save your life if fire catches your car.

हादसे में अगर कार के दरवाजे हो जाएं जाम, तो कैसे बचाएं अपनी जान, मदद करेंगे ये टिप्स

Tue, 22 Dec 2020 06:18 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 22 Dec 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
With the help of these four things you can save your life if fire catches your car.
Road Accident - फोटो : Social Media

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार कंटेनर से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दरअसल हादसे के बाद कार सेंट्रल लॉक हो जाने के कारण उसमें सवार लोग दरवाजा नहीं खोल पाए, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ। ऐसी घटना आपके साथ न हो इसके लिए जरूरी है कि पहले से ही तैयारी कर ली जाए। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सड़क हादसों के दौरान आपकी जान बचाने में बड़े काम आएंगे। इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि सेंट्रल लॉक को लेकर सरकार कौन सा बड़ा कदम उठाने जा रही है। तो डालते हैं एक नजर....

विज्ञापन

 

मुसीबत में काम आएंगी ये 4 चीजें

सीट बेल्ट कटर

  • सड़क हादसे के तुरंत बाद या कार में आग लगने के कारण कई बार सीट बेल्ट लॉक हो जाता है। ऐसे में कार के अंदर सीट बेल्ट कटर का होना बहुत जरूरी है। दरअसल कैंची या ब्लेड की तुलना में सीट बेल्ट कटर ज्यादा सही है। इससे तुरंत सीट बेल्ट को काटा जा सकता है।


विंडो ग्लास ब्रेकर

  • एक्सीडेंट के बाद कई बार कार के दरवाजे लॉक हो जाते हैं। ऐसे में विंडो ग्लास ब्रेकर की मदद से आप मुश्किल के समय कार के शीशे को तोड़ कर बाहर निकल सकते हैं।


फायर एक्सटिंग्विशर

  • कार में छोटा फायर एक्सटिंग्विशर मुश्किल के दौरान काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके मदद से आग को तुरंत बुझाया जा सकता है। हालांकि, एक बात का ध्यान देना जरूरी है कि फायर एक्सटिंग्विशर सूरज की तेज रोशनी के सामने न रखा हो। इसके लिए इसे सीट के पीछे या नीचे की तरफ रखा जा सकता है।


व्हीसिल 

  • कई बार कार ऐसी जगह फंस जाती है, जहां आसपास लोग नहीं रहते। ऐसे में मदद के लिए व्हीसिल का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल मदद के लिए तेजी से आवाज लगाने के बजाए व्हीसिल का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर है। क्योंकि, मदद के लिए तेजी से आवाज देने पर आप तेजी से थकने लगेंगे और आपके गले पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना के दौरान गाड़ियों के दरवाजे नहीं होंगे जाम

सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार निजी और कॉमर्शियल वाहनों में सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम में मैनुअल सिस्टम को शामिल करने के साथ ओवर स्पीड अलार्म सिस्टम, ड्राइवर असिस्ट के लिए एयरबैग और सीट बेल्ट अलार्म सिस्टम का प्रावधान करने जा रही है। सड़क परिवहन मंत्रालय की तरफ से निजी और कॉमर्शियल वाहनों में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए अलग से डिवाइस लगाने के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है। 

सरकार के इस फैसले के बाद अब गाड़ी में हादसे के दौरान दरवाजों के जाम होने की समस्या को सुलझाया जाएगा। दरअसल सड़क दुर्घटना या आग लगने के दौरान वाहनों का इलेक्ट्रिक सिस्टम खराब हो जाता है, जिसके चलते वाहन के दरवाजे लॉक हो जाते हैं। इससे वाहन के अंदर लोगों के जलने का खतरा बढ़ जाता है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए वाहनों में मैनुअल दरवाजों को खोलने का सरकार की तरफ से ड्राफ्ट में प्रावधान किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed