फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Will the world's largest two wheeler Maker Hero Motocorp company will make Harley Davidson bikes in India

...तो क्या दुनिया की सबसे बड़ी टू व्हीलर कंपनी भारत में बनाएगी Harley Davidson बाइक्स!

Mon, 28 Sep 2020 07:12 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 28 Sep 2020 07:12 PM IST
सार

ऑटोमोबाइल डीलर्स की संस्था फाडा का कहना है कि इस फैसले से दो हजार लोगों की नौकरी दांव पर लग गई है। वहीं हार्ले इस समय हीरो मोटोकॉर्प के साथ अपनी डील को आखिरी मुकाम तक पहुंचाने की कोशिशों में जुटी हुई है
 

विज्ञापन
Will the world's largest two wheeler Maker Hero Motocorp company will make Harley Davidson bikes in India
हार्ले डेविडसन - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

कुछ दिन पहले ही अमेरिकी बाइक निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन की भारत से जाने की खबरें आई थीं, जिससे हार्ले लवर्स का दिल टूट गया था। कंपनी का कहना है कि वह भारत में हार्ले की बिक्री को बढ़ाने में नाकामयाब रही, जिसके चलते उसे यहां से जाने का मुश्किल भरा फैसला लेना पड़ा। कंपनी ने भारत में अपने  मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट के अलावा सेल्स ऑपरेशन भी बंद कर दिए हैं। वहीं कंपनी भारत में बाइक बेचने के लिए किसी भारतीय साझेदार की तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन

दो हजार लोगों की नौकरी दांव पर

वहीं कंपनी के इस फैसले पर ऑटोमोबाइल डीलर्स की संस्था फाडा का कहना है कि इस फैसले से दो हजार लोगों की नौकरी दांव पर लग गई है। रिपोर्टस के मुताबिक हार्ले इस समय हीरो मोटोकॉर्प के साथ अपनी डील को आखिरी मुकाम तक पहुंचाने की कोशिशों में जुटी हुई है। इस डील के तहत कंपनी अपने बाइक्स का डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स हीरो को देगी, साथ ही हीरो को हार्ले की बाइक्स आयात करने और बेचने का भी अधिकार मिलेगा। हालांकि कंपनी की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर में 33 शोरूम

हालांकि हार्ले डेविसन का कहना है कि भारत से स्थाई तौर पर जाने का कोई इरादा नहीं है। हम सभी विकल्पों की तलाश कर रहे हैं, ताकि दिसंबर के बाद भी भारतीय बाजार में हमारी मौजूदगी बनी रहे। फिलहाल दोनों कंपनियां इस परर काम कर रही हैं कि कैसे हार्ले के देशभर में मौजूद 33 शोरूम्स को मैनेज किया जाएगा। भारत में हार्ले की सबसे पॉपुलर बाइक स्ट्रीट 750 थी। वहीं भारत को अलविदा कहने वाली हार्ले अकेली कंपनी नहीं है, बल्कि इससे पहले जनरल मोटर्स, फिएट, यूएम मोटरसाइकिल्स, मैन और स्कैनिया भी भारत छोड़ चुकी हैं।

विज्ञापन

केवल 25 हजार यूनिट्स ही बेची

भारत में हार्ले की एंट्री लगभग 10 साल पहले हुई थी और कंपनी ने उस दौररान कंप्लीटली बिल्ट यूनिट्स (सीबीयू) बेची थीं। बाद में हार्ले ने यहां पर अपना असेंबली प्लांट लगाया औरर सीधे अमेरिका से सीकेडी यानी कंप्लीटली नोक्ड डाउन यूनिट्स को आयात करके हरियाणा स्थित बावल प्लांट में असेंबल करना शुरू किया। हालांकि अभी तक कंपनी हार्ले की केवल 25 हजार यूनिट्स ही बेच सकी है। वहीं हार्ले की इनवेंट्री में बिना बिकी केवल 300 बाइक ही बची हैं।

 

टेकओवर नहीं कर रही हीरो

हालांकि जानकारों का कहना है कि दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प हार्ले को टेकओवर नहीं कर रही है बल्कि वह भारत में हार्ले बाइक्स की असेंबली करेगी। अगर यह सीझेदारी हो जाती है तो हार्ले कंपनी भारत में बनी रहेगी। फिलहाल हार्ले इन दिनों अपने मौजूदा ग्राहकों की गाड़ियों की सर्विसिंग और स्पेयर पार्ट्स मुहैया करना के विकल्पों पर विचार कर रही हैं। माना जा रहा है इस साझेदारी के बारे में दो हफ्तों के भीतर आधिकारिक एलान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed