फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Who is the best selling executive sedan in the corona era

कोरोना काल में कौन है सबसे ज्यादा बिकने वाली एग्जीक्यूटिव सेडान?

Tue, 28 Jul 2020 04:53 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 28 Jul 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
Who is the best selling executive sedan in the corona era
सांकेतिक - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के कारण वाहनों की बिक्री में भारी गिरावट देखी गई। एग्जीक्यूटिव सेडान  सेगमेंट की बात करें तो वित्तवर्ष 2020-21 में केवल 4,318 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि, यह नहीं भूलना चाहिए कि लॉकडाउन के कारण अप्रैल में एक भी यूनिट की बिक्री नहीं हुई थी। वहीं, मई महीने में बंदी से लौटने के कारण बाजार की रफ्तार धीरे ही रही। हालांकि, जून में हुई बिक्री ने कंपनियों को थोड़ी राहत जरूर दी। जून महीने में सबसे ज्यादा रिकवरी देखने को मिली। ऐसे में अगर अप्रैल 2020 से जून 2020 की बात करें तो वित्तवर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा बिक्री Hyundai Verna की हुई है।

विज्ञापन

 

Who is the best selling executive sedan in the corona era
सांकेतिक - फोटो : Social Media

Hyundai Verna


Hyundai Verna एग्जीक्यूटिव सेडान  सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। वित्तवर्ष 2020-2021 की पहली तिमाही में Hyundai Verna के 1,400 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस दौरान एग्जीक्यूटिव सेडान सेगमेंट में बिकने वाली गाड़ियों के कुल बाजार का 32 फीसदी हिस्सा Hyundai Verna के पास रहा। यानी की अगर अप्रैल 2020 से जून 2020 के बीच बाजार में अगर 100 एग्जीक्यूटिव सेडान की बिक्री हुई तो उसमें 32 गाड़ियां Verna की थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Skoda Rapid


वित्तवर्ष 2020-2021 की पहली तिमाही में Skoda Rapid दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एग्जीक्यूटिव सेडान रही। अप्रैल 2020 से जून 2020 तक के बीच Rapid के 868 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस दौरान एग्जीक्यूटिव सेडान सेगमेंट में कुल बाजार का 20 फीसदी हिस्सा Skoda Rapid के पास रहा। 
 
विज्ञापन

Maruti Suzuki Ciaz


देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी Maruti Suzuki की Ciaz एग्जीक्यूटिव सेडान सेगमेंट में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। वित्तवर्ष 2020-2021 की पहली तिमाही में मारुति की Ciaz के 745 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस दौरान एग्जीक्यूटिव सेडान सेगमेंट में बिकने वाली गाड़ियों के कुल बाजार का 17 फीसदी हिस्सा Maruti Ciaz के पास रहा। 

 

Hyundai City

Hyundai City वित्तवर्ष 2020-2021 की पहली तिमाही में चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली एग्जीक्यूटिव सेडान रही। अप्रैल 2020 से जून 2020 तक के बीच City के 703 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस दौरान एग्जीक्यूटिव सेडान सेगमेंट में कुल बाजार का 16 फीसदी हिस्सा Hyundai City के पास रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed