फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Which was the country's best selling compact sedan in June 2020?

जून महीने की 4 सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान में कौन है आपकी पहली पसंद?

Thu, 30 Jul 2020 02:59 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 30 Jul 2020 02:59 AM IST
विज्ञापन
Which was the country's best selling compact sedan in June 2020?
Maruti suzuki dzire

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जून 2020 में देश की चार सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान कौन सी थी। दरअसल जून 2020 में कुल 7,923 कॉम्पैक्ट रेडान की बिक्री हुई। जबकि, जून 2019 में इसके 25,165 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी की कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में पिछले साल के मुकाबले जून 2020 में 69 फीसदी बिक्री घटी है। तो डालते हैं इस सेगमेंट की टॉप-4 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बिक्री पर एक नजर,

विज्ञापन

Maruti Suzuki Dzire


देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी Maruti Suzuki कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट की भी बादशाह है। जून 2020 में मारुति की Dzire देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान रही। जून 2020 में मारुति की Dzire के 5,834 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, जून 2019 में इसके 14,868 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल के मुकाबले इस जून इसकी बिक्री में 61 फीसदी की गिरावट आई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Hyundai Xcent/Aura


जून 2020 में मारुति की Dzire के बाद Hyudai Xcent/Aura देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान रही। जून 2020 में Xcent/Aura के 1,016 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, जून 2019 में इसके 2,172 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल के मुकाबले इस जून इसकी बिक्री में 53 फीसदी की गिरावट आई।
 
विज्ञापन

Tata Tigor

 

कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में मारुति और ह्यूंदै के बाद टाटा सबसे बड़ी प्लेयर रही। जून 2020 में Tata Tigor देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान रही। जून 2020 में Tata Tigor के 553 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, जून 2019 में इसके 1,438 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल के मुकाबले इस जून इसकी बिक्री में 62 फीसदी की गिरावट आई।

Ford Aspire


कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में Ford की Aspire को भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा खरीदा गया। जून 2020 में Ford Aspire देश की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान रही। जून 2020 में Ford Aspire के 381 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, जून 2019 में इसके 5,306 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल के मुकाबले जून 2020 में इसकी बिक्री में 18 फीसदी की गिरावट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed