फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   when your automatic scooter dosent get start then try these solutions

जब स्कूटर न हो स्टार्ट तो इन टिप्स का करें इस्तेमाल

Sun, 09 Apr 2017 02:31 PM IST
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 09 Apr 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
when your automatic scooter dosent get start then try these solutions
ऑटोमेटिक स्कूटर

एक समय ऐसा था जब देश की सड़कों से स्कूटर गायब से हो गए थे, लेकिन आज देश भर में ऑटोमेटिक स्‍कूटर तेजी से फैल रहे हैं। चलाने में और रखने में आसान ये स्‍कूटर हर किसी की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

विज्ञापन


ऑटोमेटिक स्‍कूटरों की सबसे बड़ी खासियत उनका यूनीसेक्स होना है। इन स्कूटरों को महिला और पुरुष दोनों ही चला सकते हैं। ये स्‍कूटर उस वक्त मुश्किल का सबब बन जाते हैं जब इनकी बैट्री खत्‍म हो जाए या फिर सेल्‍फ खराब हो जाए।
विज्ञापन


अक्सर इन ऑटोमैटिक स्कूटरों को स्टार्ट करने की जुगात में लोग घायल हो जाते हैं। इसलिए आइए आपको कुछ ऐसे टिप्‍स देते हैं जिससे आप अपने स्‍कूटर के साथ खुद को सुरक्षित रख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटर की सर्विस का रखे ख्याल

when your automatic scooter dosent get start then try these solutions
स्कूटर राइड

स्‍कूटर की सर्विस मोटरसाइकिल की ही तरह लगभग 2500 किलोमीटर चलाने के बाद हो जानी चाहिए। अगर किसी वजह से सर्विस में नहीं करा पा रहे हों तो स्‍कूटर का इंजन ऑयल जरूर चेंज करवा लें। इसके साथ ही कहीं बाहर जाने से पहले स्‍कूटर की बैट्री को जरूर चेक कर लें।

ऑटोमेटिक स्‍क्‍ूटर में बहुत कम लोग किक का प्रयोग करते हैं। सेल्फ का अधिक प्रयोग करने से बैट्री की लाइफ कम हो जाती है। इसलिए जरा सी भी दिक्‍कत होने पर बैट्री की जांच करवा लें। वैसे तो आजकल स्‍कूटरों में अधिकतर बैट्रियां मेनटेनेंस फ्री लगाई जाती हैं। 

स्कूटर में जब लगानी पड़े किक

when your automatic scooter dosent get start then try these solutions
ऑटोमेटिक स्कूटर

जब स्‍कूटर में बैट्री या फिर सेल्‍फ खराब हो जाए तो किक लगाने समय इन बातों का ध्यान रखें। ऐसा करके आप अपने आप को तो सुरक्षित रख सकेंगे और चोट भी नहीं लगेगी।  

सबसे पहले स्‍कूटर को फुल स्‍टैंड पर पार्क कर दें। इसके बाद बिना किसी की सहायता लिए इसमें किक लगाएं। किक लगाते वक्‍त ध्‍यान रखें कि स्‍कूटर का पिछला पहिया पूरी तरह से फ्री रहे। क्‍योंकि किक लगाते वक्‍त पिछला पहिया रोटेट करता है तभी स्‍कूटर स्‍टार्ट होता है। स्‍कूटर जिस जगह पर खड़ा करें तो ध्‍यान रखें कि वह जगह समतल हो। इससे आपको स्कूटर स्‍टार्ट करने में आसानी होगी। ध्‍यान रहे, कि ऑटोमेटिक स्‍कूटर को स्‍टार्ट करते वक्‍त रेस देने की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि ये अपने आप ही एक या दो किक में स्‍टार्ट हो जाते हैं।

स्‍कूटर स्‍टार्ट होने के बाद इसे दो-चार मिनट ऐसे ही खड़ा रहने दें, इससे स्‍कूटर गर्म हो जाएगा और आप आराम से अपनी यात्रा कर पाएंगे। अगर आपके स्‍कूटर की बैट्री खराब है या सेल्‍फ में समस्‍या है तो इसे जल्द से जल्द सही करवा लें। क्‍योंकि अगर आपको स्‍कूटर में किक लगाना पड़े तो फिर ऑटोमेटिक स्‍कूटर खरीदने का मजा ही खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed