फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   What Happens When You Don’t Change Your Car or bike Engine Oil

क्या होगा अगर गाड़ी में इंजन ऑयल समय पर न बदला जाए, जानें

Fri, 20 Sep 2019 01:58 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Fri, 20 Sep 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
What Happens When You Don’t Change Your Car or bike Engine Oil
Change Engine Oil in car or bike - फोटो : Social

कार हो या बाइक, इनमें इंजन ऑयल सबसे अहम् होता है। अक्सर लोग गाड़ी में इंजन ऑयल को समय पर चेंज नहीं कराते और न ही टॉपअप काटे हैं जिसका परिणाम इंजन को भुगतना पड़ता है। इंजन ऑयल के लगातार इस्तेमाल से इसकी 'ल्यूब्रिकेट' और 'साफ' करने की क्षमता तेजी से कम होती है, जिससे इंजन का सामान्य तरीके से काम करना असंभव हो जाता है। लेकिन अगर इंजन ऑयल को समय पर नहीं बदलवाया तो इंजन को भारी नुकसान पहुंचता है।   

विज्ञापन

कब बदलना चाइये इंजन ऑयल

आम तौर पर इंजन ऑयल को हर 6,000 किमी के बाद एक बार बदल दिया जाना चाहिए। इसके अलावा हर 3,000 किमी पर इसका टॉपअप भी किया जाना चाहिए। ऐसा करने से न केवल इंजन की लाइफ बढ़ेगी बल्कि परफॉरमेंस में भी लगातर सुधार आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होंगे नुकसान

यदि आप समय पर इंजन ऑयल नहीं बदलाते तो इससे इंजन का प्रदर्शन खराब होने लगता लगता है। फ्यूल की खपत बढ़ जाती है।  ओवरहीट की समस्या,  शोर का स्तर बढ़ जाना और कई मामलों में तो इंजन पूरी तरह फेल हो जाया है। जिसकी वजह से आपका काफी सर्विस में लग जाता है।

विज्ञापन

ऑटो एक्सपर्ट की राय

ऑटो एक्सपर्ट टूटू बताते कि गाड़ी में समय पर इंजन ऑयल बदला लेना बेहद जरूरी है, अक्सर लोग सर्विस कराते समय भी इंजन ऑयल बदलाते नहीं हैं, जिसकी वजह से इंजन को नुकसान उठाना पड़ता है। अगर इंजन ऑयल की मात्रा कम लगे और काला पड़ गया हो तो इंजन ऑयल डलवा लें या टॉप-अप करवा लें। बाजार में कई सारे इंजन ऑयल मौजूद हैं लेकिन आप वही इस्तेमाल करें जो आपकी गाड़ी के लिए Recommend किया गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed