क्या होगा अगर गाड़ी में इंजन ऑयल समय पर न बदला जाए, जानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार हो या बाइक, इनमें इंजन ऑयल सबसे अहम् होता है। अक्सर लोग गाड़ी में इंजन ऑयल को समय पर चेंज नहीं कराते और न ही टॉपअप काटे हैं जिसका परिणाम इंजन को भुगतना पड़ता है। इंजन ऑयल के लगातार इस्तेमाल से इसकी 'ल्यूब्रिकेट' और 'साफ' करने की क्षमता तेजी से कम होती है, जिससे इंजन का सामान्य तरीके से काम करना असंभव हो जाता है। लेकिन अगर इंजन ऑयल को समय पर नहीं बदलवाया तो इंजन को भारी नुकसान पहुंचता है।
कब बदलना चाइये इंजन ऑयल
आम तौर पर इंजन ऑयल को हर 6,000 किमी के बाद एक बार बदल दिया जाना चाहिए। इसके अलावा हर 3,000 किमी पर इसका टॉपअप भी किया जाना चाहिए। ऐसा करने से न केवल इंजन की लाइफ बढ़ेगी बल्कि परफॉरमेंस में भी लगातर सुधार आएगा।
क्या होंगे नुकसान
यदि आप समय पर इंजन ऑयल नहीं बदलाते तो इससे इंजन का प्रदर्शन खराब होने लगता लगता है। फ्यूल की खपत बढ़ जाती है। ओवरहीट की समस्या, शोर का स्तर बढ़ जाना और कई मामलों में तो इंजन पूरी तरह फेल हो जाया है। जिसकी वजह से आपका काफी सर्विस में लग जाता है।
ऑटो एक्सपर्ट की राय
ऑटो एक्सपर्ट टूटू बताते कि गाड़ी में समय पर इंजन ऑयल बदला लेना बेहद जरूरी है, अक्सर लोग सर्विस कराते समय भी इंजन ऑयल बदलाते नहीं हैं, जिसकी वजह से इंजन को नुकसान उठाना पड़ता है। अगर इंजन ऑयल की मात्रा कम लगे और काला पड़ गया हो तो इंजन ऑयल डलवा लें या टॉप-अप करवा लें। बाजार में कई सारे इंजन ऑयल मौजूद हैं लेकिन आप वही इस्तेमाल करें जो आपकी गाड़ी के लिए Recommend किया गया हो।