फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Volkswagen will introduce 5 electric cars in coming years

फॉक्सवैगन की इलेक्ट्रिक कार, फुलचार्ज करने पर चलेगी 500 KM

Mon, 26 Jun 2017 11:55 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
Volkswagen will introduce 5 electric cars in coming years

फोक्सवैगन का इरादा अपना पूरा ध्यान इलेक्ट्रिक कार बाजार पर शिफ्ट करने का है। खबर मिल रही है कि कंपनी आने वाले कुछ सालों में बैट्री से संचालित होने वाले पांच इलेक्ट्रिक कारों को बाजार में पेश करेगी। कंपनी ने अपने आईडी कांसेप्‍ट को 2016 के पेरिस मोटर शो में दिखाया था जिसे 2020 तक कंपनी लॉन्च कर देगी। ये इलेक्ट्रिक कारें कंपनी की एमईबी प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगी। 

विज्ञापन


आईडी कांसेप्ट का निकनेम ई गोल्फ है और इसमें 125 केडब्‍ल्यू का इलेक्ट्रिक इंजन लगा है और यह गाड़ी 0 से 100 किमीप्रघं की गति सिर्फ 8 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी रेंज एक फुल चार्ज में 400 से 600 किलोमीटर तक की है। इसके बाद में कंपनी आईडी क्रॉस को पेश करेगी। शंघाई मोटर शो में इसका प्रीव्यू किया गया था इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर लगेंगे जिसकी लिथियम आयरन बैट्री की क्षमता 83 केडबल्यूएच की होगी। इसका ऑल व्हील ड्राइव कांसेप्ट 225 केडब्‍ल्यू की शक्ति देता है तथा एक फुल चार्ज में यह 500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। 
विज्ञापन


इसके बाद नंबर बाता है ऐरो सेडान का और आई लाउंज क्रॉस ओवर का। फोक्सवैगन की योजना इसका प्रोडक्‍शन वर्जन उतारने की है। इसमें दोहरा इलेक्ट्रिक मोटर लगेगा जिससे 275 केडब्‍ल्यू की शक्ति पैदा होगी और यह 0 से 100 किमीप्रघं की गति महज 5 सेकंड में पूरा कर लेगी। कंपनी की योजना 2025 तक 10 लाख इलेक्ट्रिक कारों को बेचने की है। जिस तरह से फोक्सवैगन काम कर रही है उसे देखकर लगता है कि भारत में यह कार कंपनी इलेक्ट्रिक कारों के संदर्भ में बड़ी भूमिका निभाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed